Hanuman Chalisa

कामरान का करियर चयनकर्ताओं और प्रबंधन ने बर्बाद किया

Webdunia
बुधवार, 24 सितम्बर 2014 (15:47 IST)
कराची। पाकिस्तानी टीम से बाहर विकेटकीपर कामरान अकमल ने राष्ट्रीय चयनकर्ताओं और पाकिस्तानी टीम प्रबंधन पर उनके छोटे भाई उमर अकमल का करियर बर्बाद करने का आरोप लगाया है।

कामरान ने कहा कि वे टीम से जुड़े फैसले लेने वालों से खुश नहीं हैं जिन्होंने टी-20 और वनडे मैचों में उमर को विकेटकीपर बनाए रखा। उन्होंने कहा कि यह सही नहीं है, क्योंकि उमर दोहरी भूमिका नहीं निभाना चाहता था।


वह बल्लेबाज है, विकेटकीपर नहीं। कामरान ने कहा कि दोहरी भूमिका से उमर के खेल पर असर पड़ा और उसकी बल्लेबाजी प्रभावित हुई तथा वह दोहरी भूमिका नहीं निभाना चाहता था। उसने अधिकारियों को बताया भी था लेकिन वे उसे विकेटकीपर बनाए रखने पर अड़े रहे। यह ज्यादती है। (भाषा)

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप