न्यूजीलैंड को बड़ा झटका! कप्तान केन विलियम्सन चोटिल होकर दूसरे टेस्ट से हुए बाहर

Webdunia
शुक्रवार, 3 दिसंबर 2021 (11:12 IST)
मुंबई: न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन बायीं कोहनी की तकलीफ फिर उभरने के कारण भारत के खिलाफ शुक्रवार से यहां शुरू हो रहा दूसरा और आखिरी टेस्ट नहीं खेल सकेंगे। उनकी जगह टॉम लैथम टीम की कप्तानी करेंगे। विलियमसन को यह चोट पिछले एक साल से परेशान कर रही है।

कोच गैरी स्टीड ने कहा कि कानपुर टेस्ट के दौरान चोट फिर से उभर आई और अभी तक ठीक नहीं हो सकी है।इसी वजह से उन्हें बाहर रखने का फैसला लेना पड़ा।

उन्होंने कहा,‘‘ ऐसे बार बार उभरने वाली चोट से निपटना केन के लिये आसान नहीं है। हम साल भर इससे बचाव में कामयाब रहे और टी20 विश्व कप में भी। लेकिन अब टेस्ट क्रिकेट में अधिक बल्लेबाजी करनी पड़ती है जिससे चोट फिर उभर आई है।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ अभी भी चोट ठीक नहीं हुई है। कानपुर टेस्ट तो उसने खेल लिया लेकिन यहां नहीं खेल सकेगा। यह साल चोट की वजह से उसके लिये कठिन रहा और अब हमें ऐसी रणनीति बनानी होगी कि चोट बार बार उसे परेशान नहीं करे। उसे आराम की जरूरत है।’’

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख