Hanuman Chalisa

इस अभिनेता को क्रिकेट के गुर सिखाएंगे कपिल...

Webdunia
रविवार, 22 अक्टूबर 2017 (12:48 IST)
मुंबई। निर्देशक कबीर खान ने कहा है कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर कपिल देव और 1983 क्रिकेट विश्व कप की विजेता टीम के सदस्य फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह को क्रिकेट के गुर सिखाएंगे। अभिनेता रणवीर सिंह '83' में कपिल देव की भूमिका में हैं। भारत ने 1983 में कपिल देव के नेतृत्व में इंग्लैंड में विश्व कप जीता था।
 
निर्देशक ने कहा, 'फिल्म की पूरी टीम क्रिकेट की तैयारी से गुजरेगी। एक बूट कैंप होगा जहां अभिनेताओं को क्रिकेट की ट्रेनिंग दी जाएगी।'
 
खान ने बताया, '1983 की विश्वकप विजेता टीम हमारी मदद करेगी। वह वहां कंसल्टेंट और कोच की हैसियत से मौजूद होंगे। इसकी शूटिंग अगले साल शुरू होगी।'
 
निर्देशक ने कहा कि वह आश्वस्त हैं कि रणवीर सिंह जरूरत और मांग की हिसाब से अपने किरदार को निभाएंगे। यह फिल्म कपिल देव की बायोपिक नहीं है बल्कि यह भारत के 1983 के क्रिकेट विश्व कप जीतने की कहानी है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख