प्रशंसकों ने सोशल मीडिया के माध्यम से चलाया अभियान, ईस्ट बंगाल के कार्यक्रम का बहिष्कार करें कपिल देव

Webdunia
बुधवार, 31 जुलाई 2019 (17:15 IST)
कोलकाता। सोशल मीडिया के जरिए कुछ नाराज प्रशंसकों ने बुधवार को दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव से अपील की कि वे ईस्ट बंगाल के स्थापना दिवस कार्यक्रम का बहिष्कार करें। प्रशंसकों ने आरोप लगाया है कि यह 100 साल पुराना क्लब ‘अनैतिक और धोखाधड़ी’ की गतिविधियों से जुड़ा है।

भारत के पहले विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव को गुरुवार को ईस्ट बंगाल का सर्वोच्च सम्मान भारत गौरव दिया जाना है। इस महान आलराउंडर का ईस्ट बंगाल से रिश्ता 22 जून 1992 से है जब उन्होंने क्लब से अनुबंध किया था और 6 दिन बाद मोहन बागान के खिलाफ प्रदर्शनी मैच में स्थानापन्न स्ट्राइकर के रूप में 27 मिनट के लिए खेले थे। 
 
सोशल मीडिया पर चल रहे अभियान को बकवास करार देते हुए ईस्ट बंगाल की कार्यकारी समिति के सदस्य देवव्रत सरकार ने हालांकि पुष्टि की कि कपिल पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आएंगे। सरकार ने कहा, ‘उनके कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं है। वह भारत गौरव लेने आ रहे हैं।’ 
 
प्रशंसकों ने जोबी जस्टिन और अबिनाश रुइदास के साथ ईस्ट बंगाल के अनुबंध विवाद के कारण क्लब के स्थापना दिवस समारोह से पूर्व #कपिलदेवबायकाटईबी अभियान चलाया है। इसके साथ ही उन्होंने बेंगलुरु स्थित टाइटिल प्रायोजक क्वेस कारपोरेशन के प्रायोजन से हटने की संभावना को भी विशेष रूप से दर्शाया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख