Hanuman Chalisa

कोहली का कमाल, तोड़ दिया तेंदुलकर का यह रिकॉर्ड

Webdunia
शुक्रवार, 7 जुलाई 2017 (12:27 IST)
किंगस्टन। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने लक्ष्य का पीछा करते हुए एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों में सर्वाधिक शतक जड़ने के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।
 
कोहली के शतक की बदौलत भारत ने पांचवें और अंतिम एकदिवसीय मैच में वेस्टइंडीज को आसानी से आठ विकेट से हराकर पांच मैचों की श्रृंखला 3-1 से जीती।
 
एकदिवसीय क्रिकेट में यह कोहली का 28वां शतक है जिसमें से 18 उन्होंने लक्ष्य का पीछा करते हुए जड़े हैं।
तेंदुलकर ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 232 पारियों में 17 शतक जड़े थे जबकि कोहली सिर्फ 102 पारियों में 18 शतक जड़ चुके हैं।
 
इस सूची में तीसरे नंबर पर श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान हैं जिन्होंने लक्ष्य का पीछा करते हुए 116 पारियों में 11 शतक जड़े। कोहली इसके साथ ही कैरेबिया में वेस्टइंडीज के खिलाफ दो शतक जड़ने वाले पहले भारतीय कप्तान बने।
 
इससे पहले भारतीय कप्तान के रूप में राहुल द्रविड़ ने ही वेस्टइंडीज के खिलाफ उसकी सरजमीं पर शतक जड़ा था। कुल मिलाकर वेस्टइंडीज के खिलाफ यह कोहली का चौथा शतक है। कोहली सर्वाधिक एकदिवसीय शतकों के मामले में तेंदुलकर (49) और ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग (30) के बाद तीसरे नंबर पर हैं। (भाषा) 
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख