जानिए कितनी है कोहली और धोनी की सैलरी

Webdunia
शनिवार, 2 जनवरी 2016 (15:30 IST)
इंडियन प्रीमियर लीग ने खिलाड़ियों की बैसिक सैलरी के आंकड़े जारी किए, जिनके अनुसार भारतीय टीम के टेस्ट कप्तान विराट कोहली वनडे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से आगे हैं। 
 
आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली 15 करोड़ रुपए पाने के साथ आईपीएल-9 के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले यह महेंद्र सिंह धोनी को सबसे ज्यादा भुगतान किया जाता था। इस बार धोनी को पुणे ने 12.5 करोड़ में खरीदा है। 
 
कोहली की फीस अधिक क्यों : आईपीएल ने शुक्रवार को खिलाड़ियों के बेसिक सैलरी के आंकड़े जारी किए गए। कोहली आइकॉन होने की वजह से बेंगलुरु टीम से 12.5 करोड़ रुपए सालाना लेते हैं। कुल मिलाकर में उन्हें 15 करोड़ मिलते हैं, जो सबसे अधिक है।
 
धोनी को टीम के निलंबन से हुआ नुकसान : धोनी को चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से खेलने पर सबसे ज्यादा 20 करोड़ रुपए मिलते थे, लेकिन अब उनको 12.5 करोड़ रुपए ही मिलेंगे। चेन्नई टीम के निलंबन के कारण धोनी को नई टीम ने खरीदा, जिससे उनको मिलने वाली कुल राशि कम कर दी गई। इस तरह कोहली इस लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं।
 
कुछ खिलाड़ी झेलते हैं भार कटौती : माना जाता है कि आईपीएल में खिलाड़ियों को ऑफिशियल पर्स कटौती से ज्यादा का पेमेंट होता है। लेकिन ऐसा नहीं है। कई खिलाड़ियों को भारी कटौती भी झेलनी पड़ती है।
 
किंग्स इलेवन पंजाब टीम के मनन वोरा के लिए पर्स कटौती चार करोड़ है, लेकिन उन्हें मिलते सिर्फ 35 लाख रुपए हैं।
 
कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर को 12.50 करोड़ की पर्स कटौती के मुकाबले 10 करोड़, मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा को 12.50 करोड़ रुपए की पर्स कटौती के मुकाबले 11.50 करोड़ और पंजाब के डेविड मिलर को 12.50 करोड़ की पर्स कटौती के मुकाबले सिर्फ पांच करोड़ रुपए मिलते हैं। (एजेंसियां) 
Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया