Hanuman Chalisa

चोटिल वॉशिंगटन और बुमराह की जगह कृणाल और चाहर टीम इंडिया में शामिल

Webdunia
रविवार, 1 जुलाई 2018 (18:54 IST)
नई दिल्ली। ऑलराउंडर कृणाल पंड्या और मध्यम गति के गेंदबाज दीपक चाहर को इंग्लैंड के खिलाफ मंगलवार से मैनचेस्टर में शुरू होने वाली 3 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला के लिए चोटिल वॉशिंगटन सुंदर और जसप्रीत बुमराह की जगह भारतीय टीम में शामिल किया गया है।
 
कृणाल और दीपक को केवल टी-20 श्रृंखला के लिए टीम में लिया गया है जबकि 12 जुलाई से नाटिंघम में शुरू होने वाली 3 वनडे मैचों की श्रृंखला के लिए वॉशिंगटन की जगह अक्षर पटेल को टीम में लिया गया है। कृणाल और उनके भाई हार्दिक भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली भाइयों की तीसरी जोड़ी होगी। उनसे पहले मोहिंदर अमरनाथ और सुरिंदर अमरनाथ तथा पठान बंधु इरफान और यूसुफ भारत की तरफ से खेल चुके हैं।
 
बीसीसीआई के कार्यवाहक सचिव अमिताभ चौधरी ने बयान में कहा कि अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति ने इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिए वॉशिंगटन सुंदर की जगह कृणाल पंड्या को भारतीय टी-20 टीम में तथा अक्षर पटेल को वनडे टीम में चुना है।
 
सुंदर दाहिने टखने में चोट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ पूरी श्रृंखला से बाहर हो गए। वे डब्लिन में मलाहाइड में अभ्यास सत्र के दौरान चोटिल हो गए थे। बुमराह के बाएं अंगूठे में चोट लगी है और वे इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 श्रृंखला में नहीं खेल पाएंगे। बुमराह आयरलैंड के खिलाफ पहले टी-20 मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। इस बीच चयनकर्ताओं ने ऋषभ पंत को 4 दिवसीय मैचों के लिए भारत 'ए' टीम में शामिल किया है। वे अभी सीमित ओवरों के मैचों के लिए टीम में हैं।
 
इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 श्रृंखला के लिए भारत की टीम : विराट कोहली (कप्तान), महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), शिखर धवन, रोहित शर्मा, केएल राहुल, सुरेश रैना, मनीष पांडे, दिनेश कार्तिक, युजवेन्द्र चहल, कुलदीप यादव, कृणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, हार्दिक पंड्या, सिद्धार्थ कौल, उमेश यादव।
 
चार दिवसीय मैचों के लिए भारत 'ए' टीम : करुण नायर (कप्तान), केएस भरत (विकेटकीपर), आर. समर्थ, मयंक अग्रवाल, अभिमन्यु ईश्वरन, पृथ्वी शॉ, हनुमा विहारी, अंकित बावने, विजय शंकर, जयंत यादव, शाहबाज नदीम, अंकित राजपूत, मोहम्मद सिराज, नवदीप सैनी, रजनीश गुरबानी, ऋषभ पंत। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख