Hanuman Chalisa

कापूगेदेरा सीरीज से बाहर, मलिंगा करेंगे कप्तानी

Webdunia
बुधवार, 30 अगस्त 2017 (19:08 IST)
कोलंबो। टीम इंडिया से टेस्ट और वनडे सीरीज पहले ही गंवा चुकी श्रीलंका टीम की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं और अब नियमित वनडे कप्तान उपुल तरंगा के बाद कार्यवाहक कप्तान चामरा कापूगेदेरा भी चोट के कारण सीरीज के बचे हुए दोनों मैंचों से बाहर हो गए हैं।
             
कापूगेदेरा को तीसरे वनडे के दौरान पीठ में चोट लग गई थी। वह इससे पहले से ही पीठ में अकड़न का इलाज करा रहे थे और पल्लेकेल मैच के बाद यह स्थिति और भी खराब हो गई। उनका मैच से पूर्व भी इलाज किया गया लेकिन उन्होंने फील्डिंग और बल्लेबाजी दोनों की थी। हालांकि उसके बाद से ही उन्होंने टीम के साथ ट्रेनिंग नहीं की थी। 
              
मुख्य चयनकर्ता सनथ जयसूर्या ने बुधवार को बताया कि कापूगेदेरा की अनुपस्थिति में तेज गेंदबाज लसित मलिंगा टीम का नेतृत्व संभालेंगे। उन्होंने कहा, 'कापूगेदेरा की चोट ज्यादा गंभीर नहीं है लेकिन हमे इसे लेकर कोई जोखिम नहीं ले सकते हैं। तीसरे वनडे में भी उन्हें तकलीफ थी और मैच के आगे बढ़ने के साथ ही उन्हें तकलीफ और बढ़ गई।'
 
कापूगेदेरा हाल ही में चोटिल होकर टीम से बाहर होने वाले पांचवें खिलाड़ी हैं। उनसे पहले दानुष्का गुणातिलका, उपुल तरंगा, दिनेश चांडीमल, विकेटकीपर कुशल परेरा और ऑलराउंडर असेला गुणारत्ने भी चोट के कारण बाहर हो चुके हैं। उल्लेखनीय है कि अनुभवी मलिंगा ने इससे पहले ट्वंटी-20 टीम की कप्तानी संभाली है, जिसमें 2014 में विश्व ट्वंटी-20 कप के मैच भी हैं। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख