Hanuman Chalisa

लसित म‍लिंगा ने दिए संन्यास लेने के संकेत

Webdunia
सोमवार, 29 जनवरी 2018 (21:47 IST)
कोलंबो। चयनकर्ताओं द्वारा नजरअंदाज किए जाने के बाद श्रीलंका के अनुभवी तेज गेंदबाज लसित मलिंगा जल्द ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं।


34 साल के मलिंगा गत सितंबर से ही राष्ट्रीय टीम से बाहर चल रहे हैं। वह आखिरी बार भारत के खिलाफ हुई घरेलू ट्वंटी-20 सीरीज में टीम में हिस्सा थे। इसके बाद उन्हें बंगलादेश दौरे पर हुई त्रिकोणीय सीरीज के लिए भी टीम में शामिल नहीं किया गया था।

उन्होंने हाल ही में फिटनेस टेस्ट पास किया था। मलिंगा ने एक अंग्रेजी अखबार को दिए साक्षात्कार में कहा, अगर टीम को मेरी सेवाएं किसी खिलाड़ी के रूप में नहीं चाहिए तो आगे बढ़ने का यह सही समय है। मुझे पता है कि मेरे अंदर अभी भी काफी क्रिकेट बाकी है और अगर मैं एक खिलाड़ी के रूप में योगदान नहीं दे सकता तो मैं विश्व कप में मेंटर के रूप में अपनी सेवाएं देने के लिए तैयार हूं।

तेज गेंदबाज ने साथ ही यह भी कहा, अगर कोई मुझे आज बुलाता है और कहता है कि हम आपको विश्व कप के लिए कोचिंग टीम में रखना चाहते हैं तो मैं इसे अभी स्वीकार करने के लिए तैयार हूं।

मलिंगा को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण के लिए इस बार हुई नीलामी में भी किसी भी टीम ने नहीं खरीदा है। वह इससे पहले मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा थे। मलिंगा ने आईपीएल में अब तक 110 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 154 विकेट लिए हैं। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख