धोनी ने बनाया स्टंपिंग का विश्व रिकॉर्ड

Webdunia
शनिवार, 27 दिसंबर 2014 (17:37 IST)
मेलबर्न। भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने शनिवार को यहां ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन 134वीं स्टंपिंग के साथ क्रिकेट में सर्वाधिक स्टंपिंग करने का नया विश्व रिकॉर्ड कायम कर दिया है। धोनी ने इस मामले में श्रीलंका के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर कुमार संगकारा को पीछे छोड़ा है।
धोनी ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर मिशेल जानसन को स्टंप करके यह रिकॉर्ड बनाया। 
 
भारतीय कप्तान ने श्रीलंका के कुमार संगकारा के रिकॉर्ड को तोड़ा। धोनी ने 460 पारियों में यह रिकॉर्ड तोड़ा, जबकि संगकारा ने 485 पारियों में 133 स्टंपिंग की थीं। 
 
श्रीलंका के ही एक अन्य विकेटकीपर रोमेश कालूवितराना इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 270 पारियों में 101 स्टंपिंग की थी। भारत के नयन मोंगिया 52 स्टंपिंग के साथ इस सूची में 10वें स्थान पर हैं।

टेस्ट क्रिकेट में धोनी के नाम पर 38 स्टंपिंग दर्ज हैं जबकि वनडे में उन्होंने 85 स्टंपिंग की हैं। टी 20 में भी उन्होंने 11 बल्लेबाजों को स्टंप किया है। दूसरी तरफ संगकारा ने टेस्ट क्रिकेट में 20 स्टंपिंग की हैं जबकि वनडे में उनके नाम 93 स्टंपिंग हैं। टी20 में वह 20 स्टंपिंग कर चुके हैं। (भाषा)

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया