मेरे लिए भगवान की तरह हैं तेंदुलकर : धोनी

Webdunia
मंगलवार, 1 सितम्बर 2015 (23:34 IST)
न्यूयॉर्क। सचिन तेंदुलकर को अपना आदर्श बताते हुए भारत की एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि इस महान बल्लेबाज की विनम्रता और खेल के प्रति जज्बा उनके और अन्य लोगों के लिए प्रेरणा थी। मेरे लिए वे भगवान की तरह हैं। 
उत्तर अमेरिका बिहार झारखंड संघ द्वारा न्यूजर्सी में अपने सम्मान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विकेटकीपर बल्लेबाज धोनी ने भारतीय प्रवासियों से कहा, ‘जब हम बड़े हो रहे थे तो हम सचिन तेंदुलकर को खेलते हुए देखते थे, वह हम सभी के लिए भगवान की तरह थे। उनके आसपास ऐसी चमक थी।’
 
धोनी ने कहा कि तेंदुलकर ‘काफी अच्छे आदर्श’ हैं क्योंकि वह सफल होने के साथ साथ विनम्र भी हैं। धोनी ने कहा कि जब उन्होंने क्रिकेट खेलना शुरू किया था तो उन्होंने देखा कि कैसे वह (तेंदुलकर) प्रक्रिया में विश्वास करते हैं। 
 
धोनी ने कहा, वह जब भी मैदान पर उतरते थे तब वह एक क्रिकेटर के रूप में सुधार करना चाहते थे। मुझे लगता है कि वह आदर्श व्यक्ति हैं जिन्‍हें देखकर आगे बढ़ा जाए और हमने ऐसा ही किया। 
 
धोनी से जब यह पूछा गया कि आप क्रिकेट के मैदान पर कब वापसी करोगे तो उन्होंने कहा कि आप लोग जल्द से जल्द मुझे अक्टूबर में मैदान पर देख सकते हो। धोनी के साथ इस समारोह में झारखंड के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश महतो भी आए थे।
 
विश्व कप 2011 की खिताबी जीत पर धोनी ने कहा कि यह टीम के लिए ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए बड़ी जीत थी। समारोह के दौरान धोनी को उनके नाम पर प्रस्ताव से सम्मानित किया गया, जिसमें क्रिकेट में उनकी उपलब्धियों के लिए उनकी सराहना की गई। (भाषा) 
Show comments

Mumbai Indians : 5 बार की चैंपियन मुंबई 5 मैच जीतने के लिए तरसी, जानिए 5 कारण

PCB चीफ का बड़ा ऐलान, विश्वकप जीते तो हर पाकिस्तानी खिलाड़ी खेलेगा करोड़ों से

BCCI Press Conference : विराट कोहली के स्ट्राइक रेट के बारे में चिंता करने वाले लोगों को चयनकर्ता ने दिया करारा जवाब

MS Dhoni ने CSK के इस खिलाड़ी के लिए निभाया है एक पिता का रोल

हार्दिक पंड्या के T20 World Cup में उपकप्तान होने से खुश नहीं है इरफान पठान

IPL 2024: राजस्थान ने दिल्ली के खिलाफ जीता टॉस चुनी गेंदबाजी (Video)

जो कर रहे थे MS Dhoni के 9वें नंबर पर आने की आलोचना, पछतावा होगा उन्हें कारण जानकर

T20I World Cup Final होगा India vs West Indies, इस दिग्गज ने की भविष्यवाणी

अहमदाबाद में जन्मा यह 36 वर्षीय अमेरिकी क्रिकेटर करता है फार्मा कंपनी में नौकरी (Video)

सर रविंद्र जड़ेजा ने धर्मपत्नी रिवाबा जड़ेजा के साथ दिया जामनगर में वोट