Hanuman Chalisa

धोनी पर सहवाग ने दिया यह बयान

Webdunia
रविवार, 27 अगस्त 2017 (20:16 IST)
नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी 2019 विश्व कप की टीम में होंगे या नहीं, यह अभी तय नहीं है लेकिन टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग का मानना है कि टीम को अब भी धोनी का सही विकल्प तलाशना है।
 
सहवाग ने पीटीआई को दिए विशेष साक्षात्कार में कहा कि मुझे नहीं लगता कि कोई भी खिलाड़ी फिलहाल धोनी की जगह ले सकता है। ऋषभ पंत अच्छे हैं लेकिन उन्हें धोनी की जगह लेने के लिए अभी और समय चाहिए। ऐसा विश्व कप के बाद ही हो सकता है। हमें धोनी के विकल्प के बारे में 2019 के बाद ही सोचना चाहिए। तब तक पंत को अनुभव लेना चाहिए। 
 
उन्होंने कहा कि प्रशंसकों यह दुआ करनी चहिए कि धोनी फिट रहें, उन्हें इस बात की चिंता नहीं करनी चाहिए की वे रन बना रहे हैं या नहीं। सहवाग ने कहा कि धोनी रन बना रहे हैं या नहीं, हमें यह चिंता नहीं करनी चाहिए। हमें सिर्फ यह प्रार्थना करनी चाहिए कि धोनी 2019 विश्व कप तक फिट रहें। मध्यक्रम और निचले क्रम में जो अनुभव धोनी के पास है, वह किसी अन्य के पास नहीं। सहवाग ने कहा कि धोनी का करियर जीवन चक्र को दर्शाता है। 
 
उन्होंने कहा कि जिंदगी की तरह खेल की खूबसूरती यही है कि समय हमेशा एक ऐसा नहीं होता। आपको उससे जूझना होता है। कभी ऐसा समय होता है, जब आप ढेरों रन बनाते हैं और कभी ऐसा समय आता है, जब आप रन बनाने के लिए तरस जाते हैं। व्यापार में भी ऐसा ही होता है कि हर साल आप मुनाफा नहीं कमाते हैं। 
 
टीम से ऐसी खबरें भी आ रहीं कि अगर धोनी फॉर्म में नहीं रहते तो केएल राहुल विकेट के पीछे की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं लेकिन नजफगढ़ का यह नवाब ऐसी सोच के खिलाफ है।
 
उन्होंने कहा कि मैं कभी ऐसे विचार का समर्थन नहीं करूगां जिसमें नैसर्गिक विकेटकीपर के अलावा किसी और को विकेट के पीछे खड़ा किया जाए। 50 ओवर का मैच इंडियन प्रीमियर लीग के 20 ओवर के मैच से काफी अलग होता है। यहां स्टंपिंग या कैच छूटने से मैच का रुख पूरी तरह बदल सकता है। यह ऐसा जोखिम नहीं है जिसे लिया जाए। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख