Hanuman Chalisa

हत्या से बड़ा अपराध है 'मैच फिक्सिंग', धोनी ने रिलीज होने वाली डाक्यूमेंटरी में कहा

Webdunia
सोमवार, 11 मार्च 2019 (00:31 IST)
नई दिल्ली। भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने जल्द ही रिलीज होने वाली डाक्यूमेंटरी में कहा कि उनके लिए सबसे बड़ा अपराध हत्या करना नहीं बल्कि मैच फिक्सिंग करना होगा। यह डाक्यूमेंटरी 20 मार्च से हाटस्टार पर दिखाई जाएगी। 
 
स्पाट फिक्सिंग के लिए 2 साल के निलंबन के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स की पिछले साल आईपीएल में वापसी पर केंद्रित इस डाक्यूमेंटरी ‘रोर ऑफ द लायन’ के 45 सेकेंड के ट्रेलर में धोनी ने कहा, ‘टीम इसमें (मैच फिक्सिंग) में शामिल थी, मुझ पर भी आरोप लगा था। यह हम सभी के लिए कठिन दौर था। वापसी करना भावुक क्षण था और मैंने हमेशा ही कहा है, जिस चीज से आपकी मौत नहीं होती, वो आपको मजबूत बनाती है।' 
 
धोनी ने 2018 में चेन्नई फ्रेंचाइजी की अगुवाई करते हुए तीसरा आईपीएल खिताब दिलाया और टूर्नामेंट में स्वप्निल वापसी की। टीम पर 2013 स्पॉट फिक्सिंग प्रकरण में इसके प्रबंधन की भूमिका के लिए 2 साल का प्रतिबंध लगा था। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख