Hanuman Chalisa

माइकल क्लार्क की चेतावनी, महेंद्र सिंह धोनी की अहमियत को कम नहीं आंकें

Webdunia
गुरुवार, 14 मार्च 2019 (20:10 IST)
नई दिल्ली। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क ने आलोचकों को आगाह करते हुए कहा कि वे भारत की सीमित ओवरों की टीम में अनुभवी महेंद्र सिंह धोनी की अहमियत को कभी कम करके नहीं आंके। 
 
ऑस्ट्रेलियाई टीम की बुधवार को यहां भारत पर पांचवें और अंतिम वनडे और पांच मैचों की श्रृंखला में 3-2 से जीत के बाद क्लार्क ने ट्वीट किया। ऑस्ट्रेलिया ने 10 सालों के बाद भारतीय सरजमीं पर वनडे सीरीज जीती है।
 
विश्व कप विजेता कप्तान क्लार्क ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘धोनी की अहमियत को कभी कम करके नहीं आंके। मध्यक्रम में अनुभव बेहद महत्वपूर्ण होता है।’ 
 
भारत ने पहले दो मैच जीतने के बाद श्रृंखला गंवाई। ऑस्ट्रेलियाई ने लगातार तीन मैच जीतकर शानदार वापसी की। धोनी को अंतिम दो मैचों में विश्राम दिया गया था और उनकी जगह विकेटकीपिंग की जगह लेने वाले ऋषभ पंत जूझते हुए नजर आए। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख