39 साल के हुए कैप्टन कूल, चमक दमक से अभी भी हैं दूर

Webdunia
मंगलवार, 7 जुलाई 2020 (16:37 IST)
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तान और सबसे चहेते क्रिकेटरों में से एक महेंद्र सिंह धोनी 39 साल के हो गए और विभिन्न मंचों पर उन्हें बधाईयां दी जा रही हैं लेकिन हमेशा की तरह वह सोशल मीडिया की चमक दमक से दूर ही रहे।
 
टाइगर पटौदी से लेकर विराट कोहली तक भारतीय कप्तानों का अपना अलग चरित्र रहा लेकिन कोई भी धोनी जैसा गुपचुप रहने वाला कप्तान नहीं रहा। पिछले 16 वर्षों से वह लोगों के चहेते बने हुए है लेकिन अब चर्चा यह है कि वह कब संन्यास लेंगे क्योंकि पिछले एक साल से उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेले हैं। 
 
लेकिन तब भी सिर्फ लोग कयास लगा रहे हैं और धोनी ने हमेशा की तरह अपने पत्ते खोलने में किसी तरह की जल्दबाजी नहीं दिखायी है और उन्होंने कोविड-19 के इन दिनों में रांची में अपने परिवार के साथ पर्याप्त समय बिताने को ही प्राथमिकता दी है। धोनी का जिंदगी जीने का अपना निराला अंदाज है और वह अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीना पसंद करते हैं। इसलिए उनके कुछ साथियों ने उन्हें निराले अंदाज में बधाई दी लेकिन उसमें पूरा सम्मान भरा था। 
 
मोहम्मद कैफ ने उन्हें बधाई देते हुए ट्वीट किया, ‘अगला एमएसडी (महेंद्र सिंह धोनी)? गलती 404, अगला एमएसडी कभी नहीं मिलेगा।’ लोग भले ही धोनी से नहीं मिल पाते हैं लेकिन वह उनसे बेइंतहा प्यार करते हैं। ऐसे में वीरेंद्र सहवाग जैसे सुपरस्टार से लेकर केदार जाधव जैसे खिलाड़ी का उनके प्रति सम्मान और प्यार हैरान नहीं करता। 
 
सहवाग ने अपने ट्विटर पेज पर लिखा, ‘एक पीढ़ी में एक बार एक खिलाड़ी आता है और राष्ट्र उससे जुड़ जाता है। उसे अपने परिवार के सदस्य जैसे मानता है। कुछ बहुत अपना सा लगता है। ऐसे शख्स को जन्मदिन की शुभकामनाएं जो कई लोगों के लिए उनकी दुनिया है।’ जाधव ने इस अवसर पर मराठी में एक लंबा पत्र लिखकर माही के प्रति अपना प्यार और सम्मान जताया है। 
 
हार्दिक पांड्या ने धोनी को बधाई देते हुए लिखा है, ‘मेरा दोस्त जिसने मुझे बेहतर इंसान बनना सिखाया और जो बुरे दौर में मेरे साथ खड़ा रहा।’ उनके प्रशंसक उन्हें मैदान पर उनके प्रदर्शन से ज्यादा एक भरोसेमंद इंसान के तौर पर अधिक प्यार करते हैं। प्रशंसकों को अब भी उम्मीद है कि उनका यह प्रिय नायक मैदान पर अपने जलवे दिखाएगा इसलिए उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग का इंतजार है ताकि वे चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से धोनी को खेलते हुए देखें। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Mumbai Indians : 5 बार की चैंपियन मुंबई 5 मैच जीतने के लिए तरसी, जानिए 5 कारण

PCB चीफ का बड़ा ऐलान, विश्वकप जीते तो हर पाकिस्तानी खिलाड़ी खेलेगा करोड़ों से

BCCI Press Conference : विराट कोहली के स्ट्राइक रेट के बारे में चिंता करने वाले लोगों को चयनकर्ता ने दिया करारा जवाब

MS Dhoni ने CSK के इस खिलाड़ी के लिए निभाया है एक पिता का रोल

हार्दिक पंड्या के T20 World Cup में उपकप्तान होने से खुश नहीं है इरफान पठान

आखिर में मिला पहला मैच, 14 गेंदो में 22 रन लुटाकर चोटिल हुए अर्जुन तेंदुलकर

वानखेड़े में पूरन ने बनाया मुंबई का चूरन, लखनऊ ने बनाए 214 रन

IPL Playoff के लिए Knock out बना CSK vs RCB मैच, पर मौसम है खराब

IPL 2024: मुंबई ऩे टॉस जीतकर लखनऊ के खिलाफ चुनी गेंदबाजी (Video)

जब छेत्री ने संन्यास के ऐलान से पहले दोस्त विराट कोहली को बताया

अगला लेख