Biodata Maker

जिस देश में खेली आखिरी अंतरराष्ट्रीय पारी वहां काटा माही ने 41वें जन्मदिन का केक (Video)

Webdunia
गुरुवार, 7 जुलाई 2022 (19:00 IST)
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने गुरुवार को अपना 41वां जन्मदिन मनाया।सिर्फ टीम इंडिया ही इंग्लैंड में नहीं है बल्कि महेंद्र सिंह धोनी भी इंग्लैंड में है। यही कारण है कि उनका जन्मदिन भी इंग्लैंड में ही मना। गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी ने इंग्लैंड में ही न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे विश्वकप में आखिरी अंतरराष्ट्रीय पारी (50 रन) खेली थी और यहां ही उन्होंने केक काटकर अपना 41वां जन्मदिन मनाया। साक्षी धोनी ने यह वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर डाला।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sakshi Singh (@sakshisingh_r)

ऐसे लगा बधाईयों का तांता
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने "कैप्टन कूल" के जन्मदिन पर उन्हें बधाई देते हुए कहा, "उस शख्स को जन्मदिन की बधाई, जिसकी खेल की समझ और चुनौतियों से निपटने के तरीके बेजोड़ हैं। आपके आत्मविश्वास और सामने से नेतृत्व करने के रवैये ने हमें विश्वास दिलाया कि टीम इंडिया कोई भी मैच जीत सकती है। आपके अच्छे स्वास्थ्य और खुशियों की कामना करता हूँ।"
एमएस धोनी ने डेढ़ दशक के एकदिवसीय करियर में भारत के क्रिकेट प्रेमियों को असंख्य यादें दी हैं। उन्होंने 350 एकदिवसीय मैच खेले और अपने करियर में 50.58 की औसत से 10773 रन बनाए।उन्होंने भारत को 2011 विश्व कप खिताब और साथ ही 2013 चैंपियंस ट्रॉफी खिताब जिताया, जो भारत की अब तक की दो सबसे बड़ी जीतों में गिना जाता है।

उन्होंने अपने 90 मैच के टेस्ट करियर में 38.09 की औसत से 4,876 रन बनाए, जिसके बाद उन्होंने खेल के सबसे लंबे प्रारूप से संन्यास लेने का फैसला किया।

2019 विश्व कप सेमीफाइनल में भारत की हार के बाद, धोनी को फिर कभी भारत की जर्सी में नहीं देखा गया; हालांकि वह आईपीएल में चेन्नई का नेतृत्व करते रहे। उन्होंने 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास की घोषणा की।2004 में अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत करने वाले धोनी ने भारत के लिये बतौर कप्तान सभी आईसीसी ट्रॉफियां जीती हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

14 साल के वैभव सूर्यवंशी बने बिहार रणजी टीम के उपकप्तान

23 साल के हर्षित राणा पर झूठे आरोप लगाना शर्मनाक, गंभीर का श्रीकांत पर पलटवार

इंडोनेशिया से हारने के बाद भी भारत को BWF विश्व जूनियर मिश्रित टीम चैंपियनशिप में मिला एतिहासिक कांस्य पदक

स्मृति मंधाना ने एक साल में 1,000 रन बनाकर इतिहास रचा, वनडे में 5,000 का आंकड़ा पार किया

ग्लेन मैक्सवेल हमेशा बने हैं इस भारतीय स्पिनर के शिकार, अब BBL में होगा मुकाबला

अगला लेख