10 हजार रन बनाने वाले चौथे भारतीय बने महेंद्र सिंह धोनी

Webdunia
शनिवार, 14 जुलाई 2018 (23:22 IST)
लंदन। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भारत के चौथे और दुनिया के 12वें 10 हजारी बन गए हैं। पूर्व कप्तान और विकेटकीपर धोनी इस सीरीज के शुरू होने से पहले 318 मैचों में 51.37 के औसत से 9,967 रन बना चुके थे और उन्हें 10 हजार रनों के लिए 33 रन की जरूरत थी।
 
धोनी को पहले वनडे में भारत की 8 विकेट की जीत में बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिल पाया था लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ शनिवार को दूसरे वनडे में 33 का आंकड़ा छूते ही उन्होंने यह उपलब्धि हासिल कर ली। धोनी ने इससे पहले इसी मैच में विकेट के पीछे 300 कैच पूरे कर लिए थे।
 
एकदिवसीय मैचों में सचिन तेंदुलकर 18,426 के साथ नंबर 1 बल्लेबाज हैं। भारत की ओर से सौरव गांगुली 11,363 और राहुल द्रविड़ 10,889 रनों के साथ 10 हजारी बनने वाले 2 अन्य बल्लेबाज हैं। धोनी इस क्लब में शामिल होने वाले भारत के चौथे और दुनिया के 12वें बल्लेबाज बन गए।
 
धोनी ने 320 मैचों में 273वीं पारी में यह उपलब्धि हासिल की। धोनी सबसे तेज 10,000 रन पूरे करने वाले 5वें बल्लेबाज बन गए हैं। सचिन ने 259, गांगुली ने 263, ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग ने 266 और दक्षिण अफ्रीका के जैक्स कैलिस ने 272 पारियों में 10 हजार रन पूरे किए थे। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Mumbai Indians : 5 बार की चैंपियन मुंबई 5 मैच जीतने के लिए तरसी, जानिए 5 कारण

PCB चीफ का बड़ा ऐलान, विश्वकप जीते तो हर पाकिस्तानी खिलाड़ी खेलेगा करोड़ों से

BCCI Press Conference : विराट कोहली के स्ट्राइक रेट के बारे में चिंता करने वाले लोगों को चयनकर्ता ने दिया करारा जवाब

MS Dhoni ने CSK के इस खिलाड़ी के लिए निभाया है एक पिता का रोल

हार्दिक पंड्या के T20 World Cup में उपकप्तान होने से खुश नहीं है इरफान पठान

लगातार हार से सैमसन परेशान, राजस्थान क्वालिफायर खेलेगी या एलिमिनेटर?

दुनिया के सबसे तेज भागने वाले Usain Bolt बचपन से बनना चाहते थे तेज गेंदबाज

IPL में अभिषेक शर्मा के ताबड़तोड़ प्रदर्शन ले जा रहा है उन्हें भारतीय टीम के करीब

ICC Tournament में भारत से खेलने के मामले में पाकिस्तान मानसिक रूप से पिछड़ जाता है: मिसबाह

Sunil Chhetri Retirement : भारतीय कप्तान ने किया संन्यास का ऐलान, गोल के मामले में Ronaldo और Messi के साथ टॉप पर

अगला लेख