5 लीटर दूध पीते हैं महेंद्र सिंह धोनी, यह थी कोरी अफवाह (Video)

WD Sports Desk
मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 (17:13 IST)
महेंद्र सिंह धोनी ने हाल ही में एक अफवाह का खंडन किया है। महेंद्र सिंह धोनी ने एक प्रेस वार्ता में इस सवाल का जवाब दिया। उनसे पूछा गया कि आपके बारे में ऐसी कौन सी अफवाह है जो सच नहीं है। इसके जवाब में महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि वह 5 लीटर दूध पीते हैं यह अफवाह है।महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि हां मैं कुछ लीटर पीता था लेकिन 5 लीटर दूध पीना किसी के लिए भी बहुत ज्यादा हो जाता है।

सीएसके के सम्मानित कप्तान धोनी ने कहा कि ‘‘हमें उन लोगों का सम्मान अर्जित करने की ज़रूरत है जिनका आप नेतृत्व कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आप किसी से सम्मान की मांग नहीं कर सकते। आपको इसे अर्जित करना होता है। मेरे पास एक संस्थान में एक पद हो सकता है, और हां, उस पद का सम्मान किया जाना चाहिए। लेकिन कुर्सी पर बैठे एक व्यक्ति के रूप में, मुझे वह सम्मान अर्जित करने की आवश्यकता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भारत थोड़ा अलग है। लोग पेशेवर होने की बात करते हैं। हां, हम भारतीय पेशेवर हैं, लेकिन हमारा भावनात्मक जुड़ाव मजबूत है। मुझे लगता है कि एक भारतीय के रूप में, मेरी ताकत भावनात्मक जुड़ाव है। सीएसके के साथ मेरा संबंध भावनात्मक जुड़ाव है।’’<>

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

गंभीर दौर की शुरूआत, क्या कोच का था विराट और रोहित के इस्तीफे में हाथ?

सिर झुकाए कोहली ने रेल्वे के सांगवान पर बोल्ड होने के बाद ही बना लिया होगा संन्यास का मन (Video)

Fab Four में सबसे आगे थे विराट, जानें कैसे 5 साल में चले गए सबसे पीछे

टेस्ट क्रिकेट से रोहित शर्मा और विराट कोहली का संन्यास: भारतीय टीम पर कितना असर पड़ेगा?

टेस्ट टीम में रोहित शर्मा विराट कोहली की जगह भर सकते हैं यह 5 युवा चेहरे

अगला लेख