13 साल पहले धोनी ने इस मैदान पर तूफानी पारी खेलकर जमाई थी धाक

Webdunia
मंगलवार, 23 अक्टूबर 2018 (23:37 IST)
विशाखापट्‍टनम। महेन्द्र सिंह धोनी ने मंगलवार को यहां के एसीए-वीडीसीए स्टेडियम की पिच का मुआयना करने के बाद इस शहर से जुड़ी अपनी यादों को ताजा किया, जहां उन्होंने 13 साल पहले पाकिस्तान के खिलाफ 148 रन की पारी खेलकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी धाक जमाई थी।
 
 
2 बार के विश्व कप विजेता भारतीय टीम के पूर्व कप्तान ने बुधवार को खेले जाने वाले दूसरे एकदिवसीय मैच से पहले पिच का मुआयना किया और मैदानकर्मियों से संक्षिप्त बातचीत की। 
 
33 साल के धोनी ने अपने करियर का आगाज बांग्लादेश के खिलाफ किया था लेकिन उन्हें पहचान मिली 2005 में पाकिस्तान के खिलाफ इस मैदान पर खेले गए मैच से, जिसमें उन्होंने तीसरे क्रम पर उतरकर 148 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। भारतीय टीम ने यह मैच जीता और धोनी ने फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। 
 
बीसीसीआई ने ट्वीट किया, ‘बादशाह यहां है। यह वही मैदान और शहर है, जिससे उन्हें खास लगाव है। यहां से बहुत सारी यादें जुड़ी हुई है। कल भी कुछ यादगार करो।’ 
 
धोनी ने इस मैदान पर अब तक 4 बार बल्लेबाजी की है। उन्होंने यहां 80 के शानदार औसत और 100 से ऊपर के स्ट्राइक रेट के साथ लगभग 250 रन बनाए हैं। उस मैच में सहवाग ने भी 40 गेंद में 74 रन की पारी खेली थी लेकिन धोनी के शतक ने उसे फीका कर दिया था। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख