विराट कोहली को पछाड़ मार्टिल गुप्टिल बने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

Webdunia
शुक्रवार, 19 नवंबर 2021 (20:21 IST)
न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल ने रांची में खेले जा रहे दूसरे टी-20 में विराट कोहली को पछाड़ते हुए टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 3248 रन बना लिए हैं और वह इस फॉर्मेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। टी-20 अंतरराष्ट्रीय में वह अब विराट और रोहित शर्मा दोनों से ही आगे हैं।
 
मार्टिन गुप्टिल को आज विराट कोहली से आगे निकलने के लिए 11 रनों की ही जरूरत थी जो उन्होंने आसानी से पार कर ली। इसके बाद उन्होंने चौथे ओवर की पहली गेंद पर दीपक चाहर की गेंद पर छक्का लगाया और फिर अपना विकेट गंवा दिया।
 
यह लगभग पहले टी-20 की तरह की ही स्क्रिप्ट लगी। पहले टी-20 में भी मार्टिन गुप्टिल ने छक्का लगाने के बाद दीपक चाहर को घूरा था और अगली ही गेंद पर वह लेग साइड में अपना विकेट गंवा बैठे थे। 
 
हालांकि आज वह दीपक की शॉर्ट गेंद पर जल्दी बल्ला घुमा बैठे और फिर विकेटकीपर ऋषभ पंत ने उनका कैच लिया। मार्टिन गुप्टिल ने 3 चौके और 2 छक्के की मदद से 15 गेंदो में 31 रन बनाए और न्यूजीलैंड ले किए तेज शुरुआत की नींव रखी।

गुप्टिल के 111 मैच में 3248 रन हो गये हैं जबकि कोहली के नाम 95 मैचों में 3227 रन हैं। गुप्टिल का औसत 30 से थोड़ा ज्यादा का है जबकि कोहली उनसे इस मामले में कहीं आगे हैं जिनका औसत 52 का है। रोहित शर्मा इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं।
 
गुप्टिल से पीछे टी-20 अंतरराष्ट्रीय में विराट कोहली 3227 रन, रोहित शर्मा 3086 रन, ऑस्ट्रेलिया के ऐरन फिंच 2608 रन और आयरिश सलामी बल्लेबाज पॉल स्टर्लिंग 2570 रन बना चुके हैं। (वेबदुनिया डेस्क)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख