मयंक अग्रवाल ने दोहरा शतक जड़कर अफ्रीकी गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां

Webdunia
रविवार, 5 अगस्त 2018 (20:52 IST)
बेंगलुरु। मयंक अग्रवाल (नाबाद 220) के शानदार दोहरे शतक और पृथ्वी शॉ (136) के शतक की बदौलत भारत 'ए' ने दक्षिण अफ्रीका 'ए' के खिलाफ पहले गैर आधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन रविवार को अपनी पहली पारी में दो विकेट पर 411 रन बनाकर मैच पर अपना शिकंजा कस दिया। 
 
भारत 'ए' के पास अब 165 रन की बढ़त हो गई है। मयंक और पृथ्वी ने पहले विकेट के लिए 58.5 ओवर में 277 रन की बड़ी साझेदारी की। मयंक ने आक्रामक अंदाज में खेलते हुए 250 गेंदों पर नाबाद 220 रन की पारी में 31 चौके और चार छक्के लगाए हैं।
 
पृथ्वी 196 गेंदों में 20 चौकों और एक छक्के की मदद से 136 रन बनाकर आउट हुए। रविकुमार समर्थ ने 37 रन बनाए जबकि कप्तान श्रेयस अय्यर 9 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
 
इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने सुबह आठ विकेट पर 246 रन से आगे खेलना शुरू किया और उसकी पारी इसी स्कोर पर समाप्त हो गई। मोहम्मद सिराज ने सुबह गिरे दोनों विकेट झटके।
 
भारत 'ए' की तरफ से मोहम्मद सिराज ने 56 रन पर पांच विकेट, नवदीप सैनी ने 47 रन पर दो विकेट और रजनीश गुरबानी ने 47 रन पर दो विकेट लिए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख