Hanuman Chalisa

ह्यूज की मौत के बाद ही मुझे संन्यास ले लेना चाहिए था : क्लार्क

Webdunia
शुक्रवार, 1 दिसंबर 2017 (18:32 IST)
नई दिल्ली। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क ने कहा है कि उन्हें अपने दोस्त और टीम साथी फिलिप ह्यूज की मौत के बाद ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लेना चाहिए था।
 
36 वर्षीय क्लार्क ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 115 टेस्ट, 245 वनडे और 34 ट्वंटी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने के बाद अगस्त 2015 के एशेज सीरीज समाप्त होते ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था जबकि उनके दोस्त और ऑस्ट्रेलिया के लिए 26 टेस्ट मैच खेलने वाले ह्यूज की नवंबर 2014 में एक घरेलू मैच के दौरान गर्दन पर गेंद लगने से मौत हो गई थी।
 
क्लार्क ने 'वीकली रिव्यू' से कहा कि मुझे अगला मैच नहीं खेलना चाहिए था। मेरा करियर वहीं पर थम जाना चाहिए था। अपने दोस्त की मौत के बाद मैं बहुत टूट चुका था। मैं लंबे समय तक उसकी मौत के गम में डूबा रहा था। मैंने तब शोक नहीं जताया, क्योंकि मुझे उसके परिवार को देखना था। इसके अलावा ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी का भी मेरे ऊपर जिम्मा था। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख