अभी भी कप्तानी के लिए सर्वश्रेष्ठ हैं धोनी : हसी

Webdunia
गुरुवार, 21 जनवरी 2016 (19:05 IST)
सिडनी। खराब फॉर्म से जूझ रहे महेंद्र सिंह धोनी का बचाव करते हुए ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर माइक हसी ने कहा कि अभी भी वे टीम की कप्तानी के लिए सर्वश्रेष्ठ विकल्प हैं और बल्लेबाजी में भी चुके नहीं हैं।
धोनी चौथे वनडे में खाता खोले बिना आउट हो गए और जीत के करीब पहुंचकर भारत को 25 रन से पराजय झेलनी पड़ी। धोनी फिनिशर की भूमिका नहीं निभा पाने के कारण लंबे समय से आलोचना झेल रहे हैं।
 
हसी ने कहा कि मैं अभी भी धोनी का पक्ष लूंगा। वे सर्वश्रेष्ठ विकल्प हैं। लोग भूल जाते हैं कि यह आसान काम नहीं है। आप हर बार आकर 30 गेंदों में 60 रन नहीं बना सकते। गेंदबाज काफी चतुर होते जा रहे हैं और उन्हें धोनी की ताकतों का अहसास है लिहाजा हालात हमेशा एक से नहीं रहेंगे तथा युवा भारतीय बल्लेबाजों को उनसे फिनिशिंग की कला सीखनी चाहिए।
 
उन्होंने कहा कि हर बार आप उनसे यह अपेक्षा नहीं कर सकते। इतने लंबे समय तक उन्होंने भारत के लिए यह भूमिका निभाई है। मैं तो यही कहूंगा कि जब तक उन्हें लगता है कि वे कप्तानी कर सकते हैं, उन्हें ही भारत का कप्तान होना चाहिए। युवाओं को धोनी से दबाव के हालात से मैच जिताने की कला सीखनी चाहिए। भारत लगातार 4 मैच हार चुका है लेकिन हसी ने कहा कि टीम खराब नहीं खेली। 
 
हसी ने कहा कि भारत ने काफी अच्छी क्रिकेट खेली है। उसने हर बार 300 रन बनाए। वैसे भी ऑस्ट्रेलिया में पहले बल्लेबाजी करने वाले को मुश्किल आती है, क्योंकि पिचें बल्लेबाजों की मददगार हैं। मेहमान टीमों के लिए यहां जीतना आसान नहीं होता। 
 
उन्होंने भारतीय गेंदबाजी के बारे में कहा कि मुझे भारत के गेंदबाज पसंद हैं। ईशांत शर्मा और उमेश यादव अच्छे गेंदबाज हैं। ऑस्ट्रेलिया में हालात के अनुकूल ढलने में समय लगता है। पिछले साल भी ऐसा हुआ और उसके बाद विश्व कप में उन्होंने उम्दा प्रदर्शन किया।
 
उन्होंने कहा कि हमने बल्लेबाजों को भी देखा है। शिखर धवन भी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर फॉर्म हासिल करने के लिए जूझते रहे और बाद में विश्व कप में अच्छा खेले। यहां समय लगता है। भारत में टी-20 विश्व कप के पहले चरण में हसी ऑस्ट्रेलियाई टीम के सलाहकार होंगे। 
 
भारत के युवा खिलाड़ियों में वे ऋषि धवन से काफी प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि मैंने उन्हें आईपीएल में देखा है और ये पिचें उनकी गेंदबाजी को रास आती हैं। बीच के ओवरों के लिए वे काफी उपयोगी गेंदबाज हैं। यदि वे अच्छा खेलते हैं तो भारत के लिए एक हरफनमौला की कमी पूरी कर देंगे। (भाषा)
Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया