rashifal-2026

चोट के बाद वापसी को तैयार मिशेल स्टार्क

Webdunia
मंगलवार, 3 अक्टूबर 2017 (23:48 IST)
मेलबर्न। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क चोट के बाद एक बार फिर से मैदान पर वापसी करने को तैयार है और अब वह शुक्रवार को दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले वनडे मुकाबले में न्यू साउथ वेल्स की ओर से खेलेंगे।  
 
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज स्टार्क इस वर्ष जून में चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान पैर में चोट खा बैठे थे। लेकिन अब वह पूरी तरह से फिट है और प्रथम श्रेणी क्रिकेट से मैदान पर वापसी करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। ऑस्ट्रेलिया के सहायक कोच डेविड सेकर ने इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली एशेज सीरीज से पहले  स्टार्क और जोश हैजलवुड के प्रथम श्रेणी क्रिकेट में खेलने की पुष्टि की है।
 
ये दोनों तेज गेंदबाज अब पैट कमिंस के साथ जुड़ जाएंगे और दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले वन-डे मुकाबले में न्यू साउथ वेल्स की ओर से खेलेंगे। कमिंस को भारत के खिलाफ होने वाली ट्वेंटी-20 सीरीज से आराम दिया गया है। (भाषा)

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

10 हार, 3 सीरीज गंवाई, भारतीय जमीन पर 21वीं सदी के सबसे खराब टेस्ट कोच

WTC Points Table में भारत पाकिस्तान से भी नीचे खिसका

INDvsSA ODI मैच पहली बार खेला गया इस नियम से, बल्लेबाजों को हुआ फायदा

वैभव को नहीं उनके के दोस्त को मिली U19 टीम की कप्तानी, जो हैं CSK का ओपनर

WTC के बाद दूसरे नंबर पर यह जीत, टेम्बा बावुमा भारतीय किला फतह करने के बाद बोले

अगला लेख