Hanuman Chalisa

मिताली राज को नए कोच डब्ल्यूवी रमन से बड़ा अंतर पैदा करने की उम्मीद

Webdunia
सोमवार, 14 जनवरी 2019 (00:34 IST)
मुंबई। बाहर किए गए कोच रमेश पोवार और सीओए सदस्य डायना इडुल्जी के साथ उनके मतभेद अब बीती बात हो गए हैं और अब मिताली राज न्यूजीलैंड के आगामी दौरे में नए कोच डब्ल्यूवी रमन के मार्गदर्शन में नई शुरुआत करने के लिए तैयार हैं।
 
 
वेस्टइंडीज में टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में बाहर होने के बाद महिला टीम सुर्खियों का केंद्र बन गई थी क्योंकि मिताली ने इसके बाद पिछले कोच पोवार पर पक्षपात का और सीओए सदस्य इडुल्जी पर उनका करियर खत्म करने की कोशिश करने का आरोप लगाया था।
 
एक दिवसीय महिला टीम की कप्तान मिताली ने टीम के रवाना होने से पहले रविवार को यहां प्रेस कांफ्रेंस में पत्रकारों से कहा, ‘मुझे लगता है कि यह नयी शुरुआत है। नए साल में यह पहली श्रृंखला है और हां, हम उसे (विवाद) को पीछे छोड़ चुके हैं।’
 
मिताली को भरोसा है कि रमन का कोच के तौर पर अनुभव अंतर पैदा करेगा। उन्होंने कहा, ‘जब एक कोच राष्ट्रीय टीम के लिए आता है तो हम बतौर टीम हम बहुत मुखर हो जाते हैं कि टीम के फायदे के लिए क्या जरूरी है। कोच और खिलाड़ियों को एक स्तर पर होना चाहिए क्योंकि यह काफी अहम होता है।’
 
उन्होंने कहा, ‘मैं उनके साथ कभी ट्रेनिंग नहीं की है लेकिन दो बार उनसे मिली थी, लेकिन अगर आप उनकी योग्यता देखोगे तो वह शीर्ष स्तर तक खेले हैं और विभिन्न स्तर की कई टीमों को उन्होंने कोचिंग दी है। इससे आप सकारात्मक हो कि कोच टीम में बड़ा अंतर लाएंगे।’ मिताली ने यह भी स्वीकार किया कि सभी कोचों ने टीम को बेहतर बनाने में अहम भूमिका अदा की है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख