Hanuman Chalisa

भारतीय कप्तान मिताली राज वनडे सीरीज जीतने के बाद भी क्यों हैं दु:खी?

Webdunia
गुरुवार, 28 फ़रवरी 2019 (20:20 IST)
मुंबई। भारतीय महिला वनडे टीम की कप्तान मिताली राज इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला में वाइटवॉश नहीं कर पाने से निराश हैं लेकिन उन्होंने कहा कि मौजूदा विश्व चैम्पियन पर 2-1 की जीत उनकी खिलाड़ियों के लिए आत्मविश्वास बढ़ाने का काम करेगी। मिताली आईसीसी महिला चैम्पियनशिप में 2 अहम गंवाने से भी काफी दु:खी नजर आईं। 
 
मेजबान टीम गुरुवार को तीसरे और अंतिम वनडे में इंग्लैंड से 2 विकेट से हार गई। मिताली ने कहा, यह बहुत अहम भूमिका निभाता क्योंकि निश्चित रूप से हम पाकिस्तान से नहीं खेल रहे और सिर्फ एक और टीम है, जिससे हमें खेलना है और वो टीम वेस्टइंडीज है। 
 
मिताली ने कहा कि अब सिर्फ वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबला बचा है क्योंकि टीम श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 अंक गंवा चुकी है। 
 
उन्होंने कहा, हम कुल 8 अंक गंवा चुके हैं जबकि हम इन सभी श्रृंखला में इन दो अंकों को हासिल करने की स्थिति में थे। इसलिए यह निराशाजनक है, लेकिन एक बेहतरीन टीम के खिलाफ जीतने से इस टीम के आत्मविश्वास में काफी बढ़ोतरी होगी। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख