Hanuman Chalisa

ड्रेस को लेकर ट्विटर पर ट्रोल हुई मिताली

Webdunia
गुरुवार, 7 सितम्बर 2017 (21:13 IST)
नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज उस समय ट्विटर पर ट्रोल का शिकार हो गईं जब कुछ लोग उनकी ड्रेस को लेकर अनुचित टिप्पणियां करने लगे।
              
अपनी कप्तानी में भारत को विश्वकप के फाइनल तक पहुंचाने वाली मिताली ने अपने दोस्तों के साथ ट्विटर पर एक सेल्फी पोस्ट की। इस फोटो में मिताली कुछ लड़कियों के साथ ब्‍लैक स्‍लीवलैस ड्रेस में नजर आ रही हैं। 
लेकिन कुछ यूजर्स ने इसमें मिताली के कपड़े को बोल्ड बताते हुए आपत्ति जाहिर की और उन्हें ऐसे कपड़े ना पहनने की सलाह दी।
           
एक यूजर ने ट्विटर पर लिखा, 'आप इस ड्रेस में बिल्कुल भी अच्छी नहीं लग रही हो क्योंकि आप एक भारतीय महिला हो, अच्छे परिवार की लड़की हो।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'मिताली राज आप अभिनेत्री नहीं हैं। आप एक क्रिकेटर हैं, क्यों ग्लैमर्स बनन की कोशिश कर रही हो।' 
 
हालांकि कुछ लोग मिताली के समर्थन में भी उतरे और ट्रोल कर रहे लोगों की जमकर आलोचना की। 38 वर्षीय मिताली पहली बार सोशल मीडिया पर ट्रोल की शिकार नहीं हुई हैं। इससे पहले भी वह अपने पहनावे के कारण लोगों के निशाने पर आ चुकी हैं। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख