Hanuman Chalisa

हैदराबाद क्रिकेट संघ के अध्यक्ष का चुनाव लड़ेंगे अजहरुद्दीन, एजीएम होगी 21 जुलाई को

Webdunia
शुक्रवार, 19 जुलाई 2019 (00:45 IST)
हैदराबाद। पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने कहा कि जब भी चुनाव हुए, तब वे हैदराबाद क्रिकेट संघ (एचसीए) के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगे। एचसीए की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) 21 जुलाई को होगी जिसमें इसके चुनावों के बारे में चर्चा किए जाने की संभावना है।
 
इस पूर्व कप्तान ने 2017 में भी एचसीए अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरा था लेकिन इसे इस आधार पर स्वीकार नहीं किया गया था, क्योंकि उन्होंने वर्ष 2000 में मैच फिक्सिंग में कथित भागीदारी के लिए उन पर लगाए प्रतिबंध को बीसीसीआई द्वारा हटाए जाने के सबूत पेश नहीं किए थे।
 
तब यह भी दावा किया गया था कि इसको लेकर स्पष्टता नहीं है कि वे जिस क्लब का प्रतिनिधित्व कर रहे थे उसके पात्र मतदाता हैं या नहीं? इस कलात्मक बल्लेबाज ने भारत की तरफ से 99 टेस्ट और 334 वनडे मैच खेले हैं। वे 1992, 1996 और 1999 विश्व कप में भारतीय टीम के कप्तान थे। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख