Hanuman Chalisa

साहा ने कहा, शमी किसी भी गेंद से किसी भी सतह पर खतरनाक हो सकता है

Webdunia
गुरुवार, 21 नवंबर 2019 (08:29 IST)
कोलकाता। भारतीय विकेटकीपर रिद्धिमान साहा ने गुलाबी गेंद के गेंदबाजों के लिए चुनौती होने की चिंताओं को खारिज करते हुए कहा कि मोहम्मद शमी जैसे गेंदबाजों पर भरोसा किया जा सकता है कि गेंद की रंग या विकेट की प्रकृति कैसी भी हो, वे अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
ALSO READ: मोहम्मद शमी ने ईडन गार्डन पर गुलाबी गेंद से लिए थे 7 विकेट
भारत अपना पहला दिन-रात्रि टेस्ट शुक्रवार से कोलकाता में बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगा। इंदौर में पहले टेस्ट में बांग्लादेश पर भारत की पारी और 130 रनों की जीत के दौरान शमी ने 7 विकेट चटकाए थे।
 
साहा से जब यह पूछा गया कि क्या गेंद का रंग अधिक अंतर पैदा करेगा? तो उन्होंने कहा कि वे (शमी, ईशांत शर्मा और उमेश यादव) जिस तरह की फॉर्म में हैं, उसे देखते हुए गुलाबी गेंद मायने नहीं रखेगी। विशेषकर शमी, वह किसी भी विकेट पर खतरनाक हो सकता है। उसके पास गति है और वह रिवर्स स्विंग हासिल कर सकता है। साहा ने कहा कि उन्होंने अब तक नहीं देखा है कि गुलाबी गेंद से कितनी मूवमेंट मिल रही है?
 
उन्होंने कहा कि हमने अब तक गुलाबी गेंद की मूवमेंट नहीं देखी है लेकिन हमारे तेज गेंदबाजों की मौजूदा फॉर्म को देखते हुए गेंद का रंग मायने नहीं रखता। बंगाल के शमी और साहा सहित भारत के कुछ खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट में गुलाबी गेंद से खेलने का अनुभव है लेकिन इस विकेटकीपर ने कहा कि वह कूकाबूरा गेंद थी।
 
साहा ने कहा कि सिर्फ गेंद का रंग ही बदलाव नहीं है। इसे अलग तरह से तैयार किया जाता है। समय में भी बदलाव है और अंधेरा घिरने के समय गेंद को देखने में दिक्कत हो सकती है। इससे तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है लेकिन बल्लेबाजों के लिए चुनौतीपूर्ण होगा। भारतीय विकेटकीपर साइटस्क्रीन के रंग को लेकर भी चिंतित दिखी, क्योंकि यह सफेद रंग की होगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख