Hanuman Chalisa

चोटिल आमिर वनडे सीरीज से बाहर

Webdunia
रविवार, 8 अक्टूबर 2017 (11:11 IST)
दुबई। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर पिंडली में खिंचाव के कारण श्रीलंका के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। 
 
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने एक बयान में कहा कि आमिर को पहले टेस्ट के पहले दिन 17वें ओवर के दौरान दाएं पैर के पिंडली में खिंचाव आ गया, लेकिन दूसरे दिन उन्होंने मात्र 3 ओवरों की गेंदबाजी की और फिर वे मैदान से बाहर चले गए। 
 
पीसीबी ने कहा कि एमआरआई स्कैन से पता चला है कि आमिर के दाएं पैर की पिंडली में खिंचाव आ गया है और उन्हें ठीक होने में 2 से 3 सप्ताह का समय लग सकता है। इसलिए अब वे वनडे सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। 
 
25 वर्षीय आमिर ने 5 वर्षों के प्रतिबंध के पिछले साल जनवरी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की थी। इसके बाद से उन्होंने अब तक 21 वनडे में 30 विकेट लिए हैं। (वार्ता)

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख