मुसीबत में मोहम्मद शमी, पुलिस ने शुरू की जांच

Webdunia
शुक्रवार, 9 मार्च 2018 (17:23 IST)
कोलकाता। भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पर उनकी पत्नी हसीन जहां द्वारा लगाए गए शारीरिक उत्पीड़न जैसे विभिन्न आरोपों के मामले में कोलकाता पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शमी की पत्नी ने क्रिकेटर पर बेवफाई, विभिन्न महिलाओं के साथ शारीरिक संबंध रखने, अश्लीलता, डराने-धमकाने, परिवार वालों द्वारा शारीरिक उत्पीड़न करने और मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं।


हसीन ने शमी के खिलाफ स्थानीय पुलिस स्टेशन में सुबह शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद शुक्रवार को जाधवपुर पुलिस स्टेशन से विभिन्न पुलिसकर्मियों ने भारतीय क्रिकेटर के फ्लैट का दौरा किया। इससे 1 दिन पहले ही हसीन ने लाल बाजार स्थित कोलकाता पुलिस के मुख्यालय में जाकर संयुक्त पुलिस आयुक्त से मुलाकात की थी।

शमी की पत्नी अपने वकील के साथ पुलिस स्टेशन पहुंची थीं। पुलिस ने क्रिकेटर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं 360, 498 ए, 161, 373 के तहत मामला दर्ज किया है। इसके अलावा कुछ धाराएं ऐसी हैं जिसमें जमानत का प्रावधान भी नहीं है। पुलिस ने शमी के खिलाफ जो प्राथमिकी दर्ज की है उसमें उनके अलावा परिवार के 4 अन्य सदस्यों के नाम भी शामिल हैं। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख