Hanuman Chalisa

मोली स्टरानो के हरफनमौला खेल के दम पर ऑस्ट्रेलिया 'ए' 91 रनों से जीता

Webdunia
सोमवार, 15 अक्टूबर 2018 (19:55 IST)
मुंबई। कप्तान मोली स्टरानो के हरफनमौला खेल के दम पर ऑस्ट्रेलिया 'ए' महिला टीम ने सोमवार को यहां पहले एकदिवसीय मैच में भारत 'ए' महिला टीम को 91 रन से करारी शिकस्त देकर 3 मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त कायम कर ली।
 
 
स्टरानो ने अंतिम ओवरों में 27 गेंदों में नाबाद 37 रनों की पारी खेलने के बाद गेंदबाजी में 23 रन देकर 3 विकेट भी चटकाए। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया 'ए' ने निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट पर 271 रन बनाने के बाद भारतीय टीम को महज 180 रन पर आउट कर दिया।
 
ऑस्ट्रेलिया 'ए' के लिए ताहिला मैकग्रा (58) शीर्ष स्कोरर रहीं जिनका हीथर ग्राहम (48) और नाओमी स्टालेनबेर्ग (47) ने अच्छे से साथ दिया। भारत 'ए' के लिए प्रीति बोस सबसे सफल गेंदबाज रहीं। उन्होंने 42 रन देकर 3 विकेट लिया।
 
भारतीय पारी बड़े लक्ष्य के दबाव में लड़खड़ा गई और टीम ने 55 रन तक 6 विकेट गंवा दिए। शीर्ष बल्लेबाजों में सिर्फ मोना मेशराम (28) की कुछ संघर्ष कर सकी। कप्तान पूनम राउत से टीम को काफी उम्मीदें थीं लेकिन उनका बल्ला नहीं चला।

शिखा पांडे (42) और 8वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आई प्रीति बोस ने नाबाद 62 रनों की पारी खेल कुछ हद तक टीम की लाज बचाई। दोनों के बीच 60 रनों की भागीदारी से भारत 180 रन बना सका। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख