Publish Date: Sat, 09 May 2020 (13:47 IST)
Updated Date: Sat, 09 May 2020 (14:00 IST)
रांची। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी कोरोना लॉकडाउन में नए लुक में नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनका फोटो वायरल हो गया और चारों और उनके इस नए लुक की चर्चा है।
लॉकडाउन में धोनी भी अन्य क्रिकेटरों की तरह ही अपने घर पर ही आराम फरमा रहे हैं। वैसे तो धोनी हमेशा से ही अपने लुक को लेकर चर्चा में रहते हैं पर उनका यह नया लुक काफी हैरान करने वाला है।
वायरल फोटो उनकी सफेद दाढ़ी स्पष्ट नजर आ रही है। इससे उनके प्रशंसक खासे निराश हैं, उनका कहना है कि हमारा शेर बूढ़ा हो रहा है।
धोनी के इस फोटो पर तंज कसते हुए कुछ लोगों ने कहा कि कोरोना काल में धोनी अपनी उम्र से 15 साल बढ़े नजर आ रहे हैं। तो कुछ लोग उनकी तुलना शाहिद अफरीदी से भी कर रहे हैं।
हालांकि यह फोटो महेंद्र सिंह धोनी ने ट्वीट नहीं किया है और न ही इंस्टाग्राम पर उन्होंने इस तरह की कोई फोटो पोस्ट की है। यह भी पता नहीं चल सका है कि वायरल फोटो कहां से आया है।