धोनी को टी-20 टीम में जगह नहीं, हार्दिक की टीम इंडिया में वापसी

Webdunia
गुरुवार, 29 अगस्त 2019 (21:42 IST)
नई दिल्ली। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 टी20 मैचों की श्रृंखला के लिए टीम इंडिया में जगह नहीं दी गई है। हार्दिक पंड्या को टीम में शामिल किया गया है। 
 
पंड्या अंदर, भुवनेश्वर को आराम : हार्दिक पंड्या को वेस्टइंडीज के खिलाफ श्रृंखला में आराम दिया गया था और अब उनकी टीम में वापसी हुई है। वेस्टइंडीज के खिलाफ 3-0 से जीत दर्ज करने वाली टीम में सिर्फ एक यही बदलाव किया गया है। तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को इस श्रृंखला से आराम दिया गया है।
 
क्या कर रहे हैं धोनी : खेल से दो महीने का ब्रेक लेने वाले धोनी प्रादेशिक सेना के साथ 15 दिन बिताने के बाद फिलहाल अमेरिका में छुट्टियां मना रहे हैं। यह पता नहीं चल पाया है कि चयनकर्ताओं ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू श्रृंखला में उपलब्धता को लेकर धोनी से बात की या नहीं।
 
टीम इस प्रकार है: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, कृणाल पंड्या, वाशिंगटन सुंदर, राहुल चाहर, खलील अहमद, दीपक चाहर और नवदीप सैनी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

archery cup : भारतीय पुरुष और महिला कंपाउंड टीमों ने तीरंदाजी में स्वर्ण पदक जीता

विश्व रिकॉर्ड पीछा करते हुए पंजाब किंग्स ने केकेआर को हराया

IPL 2024: RR vs LSG का मैच होगा धमाकेदार, दोनों ही टीम हैं दमदार

ICC T20I World Cup के Brand Ambassador बने ऑलराउंडर युवराज सिंह

क्या 2003 के विश्वकप फाइनल में रिकी पोंटिंग के बल्ले में था स्प्रिंग? वीडियो हुआ वायरल

अगला लेख