Festival Posters

मोदी से तारीफ सुनकर मुरलीधरन हुए गद्गद्

Webdunia
रविवार, 14 मई 2017 (17:30 IST)
कोलंबो। श्रीलंका के पूर्व दिग्गज ऑफ स्पिनर मुथैया मुरलीधरन उस समय गद्गद् हो गए, जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्रीलंका में भारतीय मूल के तमिल समुदाय को संबोधित करते हुए उनका जिक्र किया। 
 
मोदी ने यहां अपने संबोधन में कहा था कि इस समुदाय ने दुनिया को महान क्रिकेटर मुथैया मुरलीधरन और राष्ट्रीय नायक 'पुराच्ची तलाइवर' एमजीआर जैसे तोहफे दिए हैं।
 
महान ऑफ स्पिनर ने इस पर खुशी जताते हुए कहा कि मेरे लिए यह बड़े गर्व की बात है कि उन्होंने (मोदी ने) अपने भाषण में मेरा नाम लिया। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है और यह मेरे लिए काफी सम्मान की बात है। मोदी मेरे देश और मेरे समुदाय के बारे में बात कर रहे थे तब उन्होंने मेरा जिक्र किया। 
 
दुनिया के महानतम गेंदबाजों में शुमार मुरलीधरन ने कहा कि भारत के साथ मेरे बहुत अच्छे संबंध रहे हैं। मेरी पत्नी दक्षिण भारत से हैं और हमारे पूर्वज भारत से ही थे।
 
प्रधानमंत्री मोदी के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि वे उनकी लोकप्रियता से काफी प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि सभी की तरह हमें भी वे पसंद हैं। उन्होंने भारत के नागरिकों के लिए बहुत कुछ किया है। मुझे लगता है कि लोग उन्हें बहुत पसंद करते हैं। (वार्ता)
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

10 हार, 3 सीरीज गंवाई, भारतीय जमीन पर 21वीं सदी के सबसे खराब टेस्ट कोच

WTC Points Table में भारत पाकिस्तान से भी नीचे खिसका

INDvsSA ODI मैच पहली बार खेला गया इस नियम से, बल्लेबाजों को हुआ फायदा

वैभव को नहीं उनके के दोस्त को मिली U19 टीम की कप्तानी, जो हैं CSK का ओपनर

WTC के बाद दूसरे नंबर पर यह जीत, टेम्बा बावुमा भारतीय किला फतह करने के बाद बोले

अगला लेख