नीरज चोपड़ा व दिनेश कार्तिक होंगे भारत-ब्रिटेन खेल सप्ताह समारोह का हिस्सा

Webdunia
सोमवार, 21 फ़रवरी 2022 (21:43 IST)
नई दिल्ली। भारत की आजादी के 75वें वर्ष में ब्रिटिश सरकार ने दोनों देशो के बीच अविश्वसनीय 'गठजोड़' को चिह्नित करने के लिए सोमवार को 'इंडिया-यूके वीक ऑफ स्पोर्ट (भारत-ब्रिटेन खेल सप्ताह)' शुरू किया। ब्रिटिश उच्चायोग के अनुसार 21 से 27 फरवरी तक इस आयोजन के जश्न में ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा और क्रिकेटर दिनेश कार्तिक भी शामिल होंगे।

ALSO READ: एशियाई खेलों में भारत को होगा बड़ा नुकसान, शायद ही क्रिकेट टीम भेजे BCCI
 
उन्होंने बताया कि इस दौरान मैदान के अंदर और बाहर की बातचीत की एक श्रृंखला से दोनों देशों के लोगों के खेल के प्रति लगाव और इससे होने वाले अवसरों को चिन्हित किया जाएगा। उच्चायोग ने कहा कि 'वीक ऑफ स्पोर्ट' भारतीय और ब्रिटिश हस्तियों की अपनी यात्रा को दर्शाने वाले आयोजनों के साथ सर्वश्रेष्ठ खेल का प्रदर्शन करेगा।
 
यहां जारी बयान के मुताबिक ओलंपिक और राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा, क्रिकेटर दिनेश कार्तिक, पैरा-बैडमिंटन विश्व चैंपियन मानसी जोशी, टेनिस के दिग्गज विजय अमृतराज और भारत के रग्बी कप्तान वाहबिज भरुचा इस कार्यक्रम का हिस्सा होंगे।
 
भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त एलेक्स एलिस ने कहा कि ब्रिटेन और भारत में खेलों के लिए लोगों का लगाव है। क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस, बैडमिंटन और हॉकी हमें एकसाथ लाते हैं। 'खेल का सप्ताह' इसी से जुड़ा उत्सव है। उन्होंने कहा कि मैं इस साल और अधिक गतिविधियों की उम्मीद करता हूं, क्योंकि भारत आजादी के 75 साल का जश्न मना रहा है और इंग्लैंड राष्ट्रमंडल खेलों और टेस्ट श्रृंखला के अंतिम मैच की मेजबानी कर रहा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख