Hanuman Chalisa

नेपाल ने वनडे दर्जा हासिल किया

Webdunia
शुक्रवार, 16 मार्च 2018 (14:59 IST)
हरारे। नेपाल ने यहां क्रिकेट विश्व कप क्वालीफायर प्ले ऑफ में पापुआ न्यू गिनी को 6 विकेट से हराकर अपने खेल के इतिहास में पहली बार वनडे दर्जा हासिल किया।
 
 
नेपाल के गेंदबाजों ने इस मुकाबले में जीत की नींव रखी जिसमें संदीप लामिचाने और दीपेन्द्र ऐरी ने 4-4 विकेट झटककर विपक्षी टीम को महज 27.2 ओवरों में 114 रन पर समेट दिया। पापुआ न्यू गिनी ने बल्लेबाजी में काफी खराब खेल दिखाया, जो टूर्नामेंट के 5 मैचों में से 4 में 200 या इससे कम के स्कोर पर सिमटी है। इस हार से सुनिश्चित हो गया कि वह अपना वनडे दर्जा गंवा देंगे।
 
नेपाल के कप्तान पारस खडकास ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। 17 वर्षीय लेग स्पिनर लामिचाने ने 29 रन देकर 4 और ऑफ स्पिनर ऐरी 14 रन देकर 4 विकेट झटके जिससे उसने पापुआ न्यू गिनी को 114 रन पर ऑलआउट कर दिया। 
 
इसके बाद ऐरी ने बल्लेबाजी में शानदार खेल दिखाया, उसने 58 गेंदों में 50 रन की शानदार खेली। आरिफ शेख ने भी 26 रन का उपयोगी योगदान दिया जिससे नेपाल की टीम 27 ओवर रहते ही इस लक्ष्य को हासिल करने में सफल रही।
 
नेपाल की टीम अब शनिवार को 7वें स्थान के प्ले ऑफ में नीदरलैंड्स से भिड़ेगी जबकि पापुआ न्यू गिनी का सामना नौवें स्थान के लिए हांगकांग से होगा। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख