पहले टी20 मैच में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 5 विकेट से हराया

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 1 सितम्बर 2019 (23:05 IST)
कैंडी। न्यूजीलैंड ने तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मैच 5 विकेट से जीत लिया। कुसल मेंडिस के शानदार अर्धशतक (79) के बूते पर श्रीलंका ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 174 रन का स्कोर खड़ा किया था। न्यूजीलैंड ने मैच की 3 गेंद शेष रहते 5 विकेट पर 175 रन बनाकर यह लक्ष्य अर्जित कर लिया।

जब मैच हुआ बेहद रोमांचक : एक समय मैच बेहद रोमांचक स्थिति में पहुंच गया था। न्यूजीलैंड को 15 गेंदों में 27, फिर 9 गेंद में 10 और अंतिम 6 गेंद में जीत के लिए 3 रन की जरूरत थी। मैदान पर मौजूद मिचेल (नाबाद 25) और सेंटनर (नाबाद 14 रन) टीम को जीत दिलाकर ही बाहर आए।

न्यूजीलैंड ने 19.3 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 175 रन बना डाले। न्यूजीलैंड की पारी में रोस टेलर ने 48 और कॉलिन डी ग्रैंडहोम ने 44 रनों का योगदान दिया। 
 
पल्लीकेल इंटरनेशनल स्टेडियम में श्रीलंका की पारी की शुरुआत कुसल मेंडिस और कुसल परेरा ने की। इन दोनों 5 ओवर के भीतर ही स्कोर को 41 रन पर पहुंचा दिया। इसी स्कोर पर कुसल परेरा (11) को टिम साउथी ने अपना शिकार बनाया। 
 
इसके बाद सेंटनर ने अविष्का फर्नांडो (10) को पैवेलियन का रास्ता दिखाया। 68 रन पर 2 विकेट गंवाने वाले श्रीलंका ने 131 रन तक आते-आते तीसरा विकेट भी खो दिया था। 79 रन बनाने वाले कुसल मेंडिस को साउथी ने मार्टिन गुप्टिल के हाथों कैच आउट करवाया, मेंडिस 17वें ओवर की पहली गेंद पर आउट हुए।
 
मेंडिस ने 53 गेंदों का सामना किया और 8 चौकों के अलावा 2 छक्के भी उड़ाए। यही नहीं मेंडिस ने निरोशन डिकवेला के साथ तीसरे विकेट की भागीदारी में 63 रन भी जोड़े।

डिकवेला (33) अंतिम ओवर की तीसरी गेंद पर रन आउट हो गए। इस तरह श्रीलंका ने 19.3 ओवर में 159 रनों पर 4 विकेट खो दिए थे लेकिन  इसुरू उदाना ने 3 गेंदों पर 2 छक्के लगाकर स्कोर को 174 तक पहुंचा दिया। उदाना 15 और दासुन शनाका 12 गेंदों पर 17 रन बनाकर नाबाद रहे, जिसमें 1 छक्का शामिल था। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

हार्दिक पंड्या के लिए नहीं हो रही मुश्किलें खत्म, वर्ल्ड कप से पहले लगा एक मैच का Ban

Impact Player Rule ने आल राउंडर से ज्यादा किया गेंदबाजों को प्रभावित: शाहबाज अहमद

Paris Olympics से ठीक पहले ट्रॉयल्स से गुजरना पड़ सकता है इन पहलवानों को

ICC Tournament में भारत से खेलने के मामले में पाकिस्तान मानसिक रूप से पिछड़ जाता है: मिसबाह

Sunil Chhetri Retirement : भारतीय कप्तान ने किया संन्यास का ऐलान, गोल के मामले में Ronaldo और Messi के साथ टॉप पर

IPL Playoff में बैंगलुरू ने बनाई जगह, चेन्नई को नहीं छूने दिया 200 रनों का आंकड़ा

IPL Playoff के लिए बैंगलूरू को चेन्नई को 201 रनों तक रोकने की जरूरत

शीर्ष पर काबिज कोलकाता को हराकर दूसरा स्थान पक्का करना चाहेंगे राजस्थान

CSK vs RCB चेन्नई ने बैंगलूरू के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी (Video)

सुनील गावस्कर ने की रोहित शर्मा की तारीफ, कहा वर्ल्ड कप के लिए अच्छे संकेत

अगला लेख