न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को पहले टेस्ट में 101 रनों से हराया

Webdunia
बुधवार, 30 दिसंबर 2020 (13:38 IST)
माउंट मौंगानुई: न्यूजीलैंड ने 4.3 ओवर शेष रहते पाकिस्तान के संघर्ष पर काबू पा लिया और पहला टेस्ट बुधवार को 101 रन से जीतकर दो टेस्टों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। 
       
पाकिस्तान ने 373 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए तीन विकेट पर 71 रन के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया और दिन की समाप्ति से मात्र 4.3 ओवर पहले उसकी पारी 271 रन पर सिमटी। न्यूजीलैंड को पाकिस्तान की पारी समेटने में अंत तक संघर्ष करना पड़ा। फवाद आलम ने एकतरफा संघर्ष करते हुए 102 रन बनाये जबकि मिशेल सेंटनर ने आखिरी बल्लेबाज नसीम शाह को अपनी ही गेंद पर लपक कर पाकिस्तान की पारी का 123.3 ओवर में समापन किया। 
       
न्यूजीलैंड के पहली पारी के 431 रन के विशाल स्कोर के जवाब में पाकिस्तान की पहली पारी 239 रन पर सिमट गयी थी। न्यूजीलैंड ने  चौथे दिन अपनी दूसरी पारी पांच विकेट पर 180 रन पर घोषित की और पाकिस्तान के सामने 373 रन का मुश्किल लक्ष्य रखा। पाकिस्तान ने आखिरी दिन हार टालने का भरपूर प्रयास किया लेकिन अंतिम ओवरों में उसका संघर्ष टूट गया। 
       
न्यूजीलैंड की पहली पारी में शानदार शतक बनाने वाले कप्तान केन विलियम्स को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। सीरीज का दूसरा टेस्ट तीन जनवरी से क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Mumbai Indians : 5 बार की चैंपियन मुंबई 5 मैच जीतने के लिए तरसी, जानिए 5 कारण

PCB चीफ का बड़ा ऐलान, विश्वकप जीते तो हर पाकिस्तानी खिलाड़ी खेलेगा करोड़ों से

BCCI Press Conference : विराट कोहली के स्ट्राइक रेट के बारे में चिंता करने वाले लोगों को चयनकर्ता ने दिया करारा जवाब

MS Dhoni ने CSK के इस खिलाड़ी के लिए निभाया है एक पिता का रोल

हार्दिक पंड्या के T20 World Cup में उपकप्तान होने से खुश नहीं है इरफान पठान

हैदराबाद और गुजरात मैच हुआ रद्द, दिल्ली, लखनऊ प्लेऑफ से हुए बाहर

जीत के साथ IPL 2024 से विदा लेना चाहेंगे मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाइंट्स

गेंद और बल्ले के साथ सैम बहादुर निभा रहे हैं पंजाब की कप्तानी भी

T20I World Cup में कर्नाटक का डेयरी कंपनी नंदिनी बनी स्कॉटलैंड टीम की स्पॉंसर

कोहली समेत क्रिकेट जगत के सितारों ने सुनील के संन्यास पर कहा "Legend"

अगला लेख