न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन के घर आई नन्ही परी, देखें फोटो

Webdunia
बुधवार, 16 दिसंबर 2020 (15:03 IST)
क्राइस्टचर्च: न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी ने एक पुत्री को जन्म दिया है। विलियमसन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी नवजात बच्ची की तस्वीर साझा करते हुए इस बात की जानकारी दी है।
 
इंस्टाग्राम पर फोटो डालने के बाद से विलियमसन को बधाईयों का तांता लग गया है। उनकी इस पोस्ट को एक घंटे में 2.5 लाख से अधिक लाइक मिल चुके हैं।भारतीय कप्तान विराट कोहली जो खुद भी एडिलेड टेस्ट के बाद पितृत्व अवकाश पर जाने वाले हैं, उन्होंने केन और उनकी पत्नी को बधाई दी। दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी फाफ डु प्लेसिस, शिखर धवन, खलील अहमद, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार ने भी उनको बधाई दी। सनराइजर्स हैदराबाद के अधिकारिक इंस्टा हैंडल ने भी उनको बधाई दी।
वेस्टइंडीज के खिलाफ हाल ही में हुई टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट मैच में विलियम्सन ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 251 रनों की पारी खेली थी। उनकी इस पारी ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। इस टेस्ट के बाद विलियमसन पितृत्व अवकाश के मद्देनजर स्वदेश वापस लौट गए थे।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख