पाकिस्तान और श्रीलंका टेस्ट मैच में आतंकवाद से कहीं ज्यादा भारी पड़ी बारिश

Webdunia
शुक्रवार, 13 दिसंबर 2019 (23:05 IST)
रावलपिंडी। पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच पहले टेस्ट मैच में आतंकवाद से कहीं ज्यादा भारी बारिश पड़ रही है। बरसात और खराब रोशनी के कारण तीसरे दिन सिर्फ 27 मिनट का खेल हो पाया जिसमें 5.2 ओवर डाले गए। श्रीलंकाई टीम पर 2009 में आतंकी हमले के बाद पहली बार पाकिस्तान की सरजमीं पर टेस्ट मैच खेला जा रहा है।

पहले सत्र का खेल पूरी तरह से धुलने के बाद श्रीलंका ने दोपहर में अपनी पारी छह विकेट पर 263 रन से आगे बढ़ायी और 5.2 ओवर का खेल होने के बाद जब उसका स्कोर छह विकेट पर 282 रन हो गया। बारिश और खराब रोशनी के कारण तीन दिन में सिर्फ 91 ओवर का खेल संभव हो पाया है।
 
अंपायरों ने स्थानीय समयानुसार 3 बजकर 35 मिनट पर दिन का खेल समाप्त कर दिया गया। उस समय धनजंय डिसिल्वा 87 रन पर खेल रहे थे। वह अपने चौथे टेस्ट शतक से 13 रन दूर है। दिलरूवान परेरा छह रन पर खेल रहे थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख