क्रिकेट मैदान पर एक और बड़ा हादसा, निशांका सिर पर गेंद लगने के बाद पहुंचे अस्पताल

Webdunia
बुधवार, 31 अक्टूबर 2018 (18:38 IST)
कोलंबो। क्रिकेट के मैदान पर एक बड़ा हादसा हो गया श्रीलंकाई क्षेत्ररक्षक पाथुम निशांका सिर पर गेंद लगने से चोटिल हो गए, जिससे उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ गया। इसके बाद श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच चल रहे अभ्यास मैच को बुधवार को रद्द करना पड़ गया। 
 
 
20 साल के निशांका शॉर्ट लेग पर खड़े थे जब ऑफ स्पिनर निशान पेरिस की गेंद पर जोस बटलर ने शॉट खेला जो निशांका के सिर पर जा लगा। उन्होंने उस समय हेलमेट पहना हुआ था लेकिन गेंद सिर पर इतनी तेजी से लगी कि वह जमीन पर गिर पड़े। 
 
श्रीलंकाई खिलाड़ी के गिरते ही इंग्लैंड के टीम डॉक्टर मोइज़ मुगल पिच पर दौड़कर पहुंचे और निशांका की हालत जांची। निशांका 20 मिनट तक मैदान पर बेसुध पड़े रहे, जिसके बाद स्ट्रेचर पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि निशांका चोट लगने के बाद बेहोश नहीं हुए थे लेकिन उन्हें गर्दन में तेज दर्द था।
श्रीलंका बोर्ड एकादश के कोच अविश्का गुनावर्दने ने कहा कि फिलहाल निशांका की हालत स्थिर है, लेकिन डॉक्टर उनका एमआरआई स्कैन करा रहे हैं ताकि जांचा जा सके कि उनके अंदरुनी हिस्से में खून का रिसाव हुआ है या नहीं।
 
निशांका के हेलमेट से लगकर गेंद लेग स्लिप में खड़े एंजेलो मैथ्यूज के हाथों में जा पहुंची जिससे बटलर आउट हो गए लेकिन इस हादसे से सभी काफी चिंतित दिखे और 20 वर्षीय बल्लेबाज के पिच पर गिरने से मैच में हुई 20 मिनट की देरी हुई और फिर टीमें चायकाल के लिए चली गईं। निशांका ने श्रीलंका की अंडर-19 क्रिकेट टीम के लिए 14 प्रथम श्रेणी, 10 ए लिस्ट और पांच ट्वंटी 20 मैच खेले हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Mumbai Indians : 5 बार की चैंपियन मुंबई 5 मैच जीतने के लिए तरसी, जानिए 5 कारण

PCB चीफ का बड़ा ऐलान, विश्वकप जीते तो हर पाकिस्तानी खिलाड़ी खेलेगा करोड़ों से

BCCI Press Conference : विराट कोहली के स्ट्राइक रेट के बारे में चिंता करने वाले लोगों को चयनकर्ता ने दिया करारा जवाब

MS Dhoni ने CSK के इस खिलाड़ी के लिए निभाया है एक पिता का रोल

हार्दिक पंड्या के T20 World Cup में उपकप्तान होने से खुश नहीं है इरफान पठान

आखिर में मिला पहला मैच, 14 गेंदो में 22 रन लुटाकर चोटिल हुए अर्जुन तेंदुलकर

वानखेड़े में पूरन ने बनाया मुंबई का चूरन, लखनऊ ने बनाए 214 रन

IPL Playoff के लिए Knock out बना CSK vs RCB मैच, पर मौसम है खराब

IPL 2024: मुंबई ऩे टॉस जीतकर लखनऊ के खिलाफ चुनी गेंदबाजी (Video)

जब छेत्री ने संन्यास के ऐलान से पहले दोस्त विराट कोहली को बताया

अगला लेख