Hanuman Chalisa

पीसीबी ने स्पॉट फिक्सिंग मामले में प्रतिबंध हटाने की शरजील की अपील ठुकराई

Webdunia
बुधवार, 13 फ़रवरी 2019 (16:07 IST)
कराची। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने स्पॉट फिक्सिंग मामले में प्रतिबंध झेल रही शरजील खान की घरेलू क्रिकेट खेलने की अनुमति देने की अपील खारिज कर दी।

 
 
शरजील पर लगा प्रतिबंध इस साल अगस्त में खत्म होगा। पीसीबी के एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि शरजील ने अपने वकील के मार्फत याचिका भेजी दी जिस पर बोर्ड के संचालकों की बैठक में बात की गई। 
 
शरजील के वकील शेगान एजाज ने कहा, ‘शरजील ने बोर्ड अध्यक्ष एहसान मनी से अनुरोध किया था कि वह भ्रष्टाचार निरोधक आचार संहिता के तहत अपने विशेषाधिकारों का इस्तेमाल करके उन्हें घरेलू और क्लब क्रिकेट खेलने की अनुमति दे।’ 
 
उन्होंने कहा कि पीसीबी ने इससे पहले तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर को यह छूट दी थी। पीसीबी अधिकारी ने कहा कि काफी विचार विमर्श के बाद यह तय किया गया कि शरजील को अगस्त में ही खेलने की अनुमति मिलेगी। 
 
सलामी बल्लेबाज शरजील को दुबई में फरवरी 2017 में पाकिस्तान सुपर लीग के दूसरे सत्र की शुरुआत में स्वदेश वापिस भेज दिया गया था। बाद में उस पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया गया जो घटाकर ढाई साल कर दिया गया था। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख