NZ vs SA Final : महिला टी20 विश्व कप फाइनल में अंपायरिंग करेंगी परेरा और पोलोसाक

WD Sports Desk
रविवार, 20 अक्टूबर 2024 (10:25 IST)
Women's T20 World Cup Final :  निमाली परेरा (Nimali Perera) और क्लेयर पोलोसाक (Claire Polosak) को रविवार को यहां दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के खिताबी मुकाबले की अंपायरिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
 
दोनों पहली बार आईसीसी महिला टी20 विश्व कप फाइनल में अंपायरिंग करेंगी।
 
एना हैरिस तीसरे अंपायर की भूमिका निभायेंगी जबकि जैकलीन विलियम्स चौथे अंपायर की भूमिका में होंगी। जीएस लक्ष्मी को मैच रैफरी नियुक्त किया गया है।
 
परेरा ने टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच सेमीफाइनल में अंपायरिंग की थी। पिछले साल ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच सेमीफाइनल में भी वह अंपायर रही थीं।


ALSO READ: NZ vs SA Final : न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच महिला विश्व कप फाइनल से नया चैम्पियन मिलना तय
<

Women’s T20 WC: ICC names Nimali Perera, Claire Polosak as Match Officials for final

· Sri Lanka's Nimali Perera and Claire Polosak of Australia will umpire their first ICC Women’s T20 World Cup final as they take charge of South Africa v New Zealand on Sunday. Anna Harris will… pic.twitter.com/pScsimYCIV

— IANS (@ians_india) October 19, 2024 >
पोलोसाक बेहद अनुभवी अंपायर हैं। वह 64वें महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में अंपायरिंग करेंगी। वह इस साल शारजाह में वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल के दौरान तथा दक्षिण अफ्रीका में 2023 महिला टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में मैदानी अंपायरिंग टीम का हिस्सा थीं।
 
फाइनल दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में होना है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

भारत बनाम न्यूजीलैंड : रचिन रवींद्र ने न्यूजीलैंड की जीत के बाद CSK को दिया धन्यवाद

भारत में टेस्ट जीतने वाले न्यूजीलैंड के तीसरे कप्तान बने टॉम लैथम

न्यूजीलैंड टीम ने रचा इतिहास, 36 सालों बाद भारत को घरेलू मैदान पर हराया

कश्मीर मैराथन के दुनिया की शीर्ष प्रतियोगिताओं में शुमार होने की उम्मीद है: मुख्यमंत्री अब्दुल्ला

टेस्ट क्रिकेट में शतक जड़कर बचपन का सपना पूरा किया: सरफराज खान

अगला लेख