प्रणव धनावड़े का कीर्तिमान, 2 दिन में बनाए 1000 रन

Webdunia
नई दिल्ली। मुंबई के 15 वर्षीय प्रणव धनावड़े ने तो कमाल ही कर दिया। प्रणव ने 117 सालों के रिकॉर्ड को ध्वस्त करते हुए नाबाद 1009 रन बनाकर क्रिकेट की दुनिया का सबसे बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया। इसके साथ ही प्रणव क्रिकेट इतिहास में दो दिन में 1000 रन बनाने वाले इकलौते बल्लेबाज बन गए हैं। कल्याण के एक रिक्शा चालक के बेटे ‪#‎प्रणव‬ ‪#‎धनावड़े‬ स्कूली क्रिकेट प्रतियोगिता में यह रिकॉर्ड बनाया है। 

केसी गांधी हायर सेकेंडरी स्कूल की तरफ से खेल रहे 15 वर्षीय धनवाड़े ने मुंबई क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित भंडारी कप अंतर स्कूल टूर्नामेंट में आर्य गुरूकुल के खिलाफ केवल 323 गेंदों पर यह स्कोर बनाया और उनका स्ट्राइक रेट 312.38 रहा। धनवाड़े ने 395 मिनट तक चली अपनी इस पारी में 129 चौके और 59 छक्के जमाये। 
 
उनकी इस ऐतिहासिक पारी का अंत तब हुआ जब उनकी टीम ने 1495 के स्कोर पर पारी समाप्त घोषित की। यह भी विश्व  रिकॉर्ड है। धनवाड़े की स्कूल ने विक्टोरिया के न्यूसाउथ वेल्स के खिलाफ 1926 में बनाए गए 1107 रन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। 
 
धनवाड़े के नाम पर अब भी किसी तरह की क्रिकेट में एक पारी में सर्वाधिक स्कोर का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। उन्होंने ब्रिटेन के एईजे कोलिन्स का क्लार्क हाउस के खिलाफ नार्थ टाउन में 1899 में बनाए गए नाबाद 628 रन के रिकार्ड को तोड़ा।

धनवाड़े कल स्टंप उखड़ने के समय 652 रन बनाकर नाबाद थे और सिद्धेश पाटिल 100 रन बनाकर खेल रहे थे। केसी गांधी स्कूल के आउट होनेवाले एक मात्र बल्लेबाज आकाश सिंह ने 173 रनो की पारी खेली।

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया