Hanuman Chalisa

पूर्व क्रिकेटर प्रवीण कुमार के ससुर की पैर फिसलने से तीसरी मंजिल से गिरकर मौत

Webdunia
रविवार, 18 अगस्त 2019 (22:03 IST)
मेरठ। भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर प्रवीण कुमार के ससुर अनिल कुमार की मकान की तीसरी मंजिल से नीचे गिरकर मौत हो गई।
 
थाना टीपी नगर पुलिस प्रभारी प्रमोद कुमार गौतम के अनुसार परिवार के सदस्यों ने बताया कि रविवार सुबह करीब 10.15 बजे अनिल कुमार पुदीने की पत्तियां तोड़ने के लिए मकान की तीसरी मंजिल पर गए थे। बारिश का पानी जमा होने से उनका पैर फिसल गया और वे तीसरी मंजिल से बगल के खाली पड़े मकान में जा गिरे।
 
प्रवीण के ससुर अनिल कुमार (55) सेना से सेवानिवृत्त हवलदार थे। परिजनों ने गंभीर रूप से घायल अनिल को बागपत रोड पर केएमसी अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
 
सूचना मिलने पर प्रवीण कुमार भी अस्पताल पहुंच गए। प्रवीण ने पत्रकारों को बताया कि छत पर बारिश का पानी भरा होने की वजह से उनके ससुर का पैर फिसला और यह हादसा हुआ। थाना प्रभारी के मुताबिक हालांकि परिजनों ने घटना को हादसा बताया है, फिर भी शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर आगे जांच की जा रही है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख