पृथ्वी की तुलना सहवाग से करने से पहले दो बार सोचो : गंभीर

Webdunia
बुधवार, 10 अक्टूबर 2018 (19:15 IST)
मुंबई। भारतीय टीम से बाहर चल रहे गौतम गंभीर ने पृथ्वी शॉ की प्रशंसा करते हुए कहा कि लोगों को उनके पूर्व सलामी साझेदार वीरेंद्र सहवाग से इस युवा की तुलना करने से पहले दो बार सोचना चाहिए। पृथ्वी ने राजकोट में वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरुआती टेस्ट में पदार्पण करते हुए शतकीय पारी खेली थी।
 
 
गंभीर ने एक कार्यक्रम के इतर बुधवार को कहा, ‘जो भी पृथ्वी की तुलना सहवाग से कर रहा है, उसे तुलना करने से पहले दो बार सोचना चाहिए। पृथ्वी ने अपना करियर अभी शुरू ही किया है और अभी उन्हें लंबा सफर तय करना है। मैं कभी भी तुलना में विश्वास नहीं करता।’ 
 
उन्होंने कहा, ‘पृथ्वी अलग प्रतिभा के खिलाड़ी हैं और सहवाग की अपनी विशेषता रही है। पृथ्वी ने अभी अपना करियर शुरू किया है जबकि सहवाग जैसे धुरंधर खिलाड़ी 100 टेस्ट मैच खेल चुके हैं।’
 
गंभीर ने कहा, ‘निश्चित रूप से पृथ्वी प्रभावशाली हैं। उनमें काफी प्रतिभा है और इसलिए वह खेल रहे हैं। सबसे अहम चीज है कि उन्हें अपना टेस्ट करियर अच्छी तरह से शुरू किया है लेकिन आगे उन्हें कई बड़ी चुनौतियों का सामना करना होगा।’

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख