Hanuman Chalisa

चीफ कोच रवि शास्त्री ने कहा, पृथ्वी शॉ फिट और दूसरा टेस्ट खेलने के लिए तैयार

Webdunia
शुक्रवार, 28 फ़रवरी 2020 (16:00 IST)
क्राइस्टचर्च। भारत के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने शुक्रवार को कहा कि युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ पांव की चोट से उबर गए हैं और न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में खेलने के लिए तैयार हैं।
 
पृथ्वी शॉ बाएं पांव में सूजन के कारण गुरुवार को अभ्यास सत्र में भाग नहीं ले पाए थे जिससे दूसरे टेस्ट मैच से पूर्व भारतीय टीम प्रबंधन की चिंता बढ़ गई थी।
 
लेकिन भारत के लिए अच्छी खबर यह है कि शॉ ने शुक्रवार को नेट्स पर अभ्यास किया तथा शास्त्री की निगरानी में लंबे समय तक बल्लेबाजी की। इस बीच कप्तान कोहली ने भी उन्हें कुछ गुर सिखाए।
 
शास्त्री ने कहा कि पृथ्वी खेलने के लिए तैयार हैं। पृथ्वी पहले टेस्ट मैच में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। उन्होंने उस मैच में 16 और 14 रन ही बनाए थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख