राहुल द्रविड़ के जन्मदिन पर टीम इंडिया की दीवार बने चेतेश्वर पुजारा

Webdunia
सोमवार, 11 जनवरी 2021 (15:42 IST)
कई क्रिकेट विशेषज्ञ चेतेश्वर पुजारा को राहुल द्रविड़ का क्लोन मानते हैं। दोनों ही एक क्लासिक टेस्ट बल्लेबाज हैं। दोनों ही दांए हाथ के बल्लेबाज अपनी तकनीक के लिए जाने जाते हैं। खासकर ऐसी पिच पर जहां घास हो, टीम को इन दोनों से ही उम्मीद रही है। 
 
बरसों से टीम इंडिया की दीवार कहे जाने वाले राहुल द्रविड़ का आज 48 वां जन्मदिन है। टीम इंडिया ने सिडनी टेस्ट को ड्रॉ कराकर उन्हें एक बढ़िया तोहफा दिया है। उन्हें यह अहसास नहीं होने दिया कि उनके जाने के बाद टीम अंतिम दिन टेस्ट ड्रॉ नहीं करा सकती।
 
ऐसा एक नहीं कई बार हुआ है जब राहुल द्रविड़ ने अंतिम दिन आधे से ज्यादा दिन बल्लेबाजी करके टेस्ट ड्रॉ कराया है। आज टीम इंडिया के लिए यह काम उनका क्लोन कहे जाने वाले चेतेश्वर पुजारा ने किया। 
 
चौथे दिन 98-2 से जब भारत ने खेलना शुरु किया तो कप्तान अजिंक्य रहाणे जल्द पवैलियन लौट गए। पुजारा का साथ देने आए पंत ने तेज खेलना शुरु किया और पुजारा ने उनको लगातार स्ट्राइक दी। 
 
पुजारा ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में अपना बेहतरीन फॉर्म जारी रखा और 12 चौकोे की मदद से 77 रन बनाए। इस पारी को उन्होंने 200 से ज्यादा गेंद खेलकर पूरा किया। इस कारण ऐसा लग रहा था कि आज तो पुजारा नहीं द्रविड़ ही खेल रहे हैं।गौरतलब है कि सिडनी में ही चेतेश्वर पुजारा ने पिछली बोर्डर गावस्कर सीरीज में 193 रनों का शानदार पारी खेली थी। 
 
चायकाल से कुछ देर पहले जोश हेजलवुड की एक अंदर आती हुई गेंद ने पुजारा को बोल्ड कर दिया। पुजारा जाने से पहले टीम इंडिया का आधे से ज्यादा काम पूरा कर चुके थे। भारत को सिर्फ अंतिम सत्र में बल्लेबाजी करनी थी और हनुमा विहारी और आर अश्विन ने निराश नहीं किया। (वेबदुनिया डेस्क) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख