जोफ्रा ऑर्चर पर नस्ली टिप्पणी से फिर दागदार हुई क्रिकेट की दुनिया

Webdunia
मंगलवार, 26 नवंबर 2019 (19:52 IST)
वेलिंगटन। क्रिकेट की दुनिया फिर से उस वक्त दागदार हो गई जब पहले टेस्ट मैच के अंतिम दिन न्यूजीलैंड के एक दर्शक ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा ऑर्चर पर नस्ली टिप्पणी कर डाली। इस टिप्पणी पर बवाल मचा और इसी को देखते हुए शुक्रवार से शुरू होने जा रहे दूसरे टेस्ट मैच से पहले यहां सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
 
पहला टेस्ट मैच माउंट मानगनुई में खेला गया था। नस्ली टिप्पणी का खुलासा ऑर्चर ने सोशल मीडिया पर किया। जब ऑर्चर का दर्द न्यूजीलैंड क्रिकेट के कानों तक पहुंचा, तब उसने ऑर्चर से माफी मांगते हुए कहा कि वह नस्ली टिप्पणी करने वाले शख्स को ढूंढेगी।
 
न्यूजीलैंड क्रिकेट मुख्य कार्यकारी डेविड व्हाइट ने इस घटना पर दु:ख जताया। व्हाइट का मानना है कि दर्शकों को स्वयं भी अपने व्यवहार पर निगाह रखती होगी क्योंकि हम अपने समाज में इस तरह के व्यवहार को स्वीकार नहीं करते हैं। इसी बीच न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के कप्तान केन विलियम्सन कहा ने आर्चर के साथ हुई घटना को ‘डरावना’ करार दिया है।
 
न्यूजीलैंड क्रिकेट ने अपने बयान में कहा कि सीसीटीवी फुटेज के जरिए ऑर्चर पर टिप्पणी करने वाले शख्स की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है और यदि उसे ढूंढ लिया जाता है तो इसकी जानकारी पुलिस को दी जाएगी और उसे क्रिकेट ग्राउंड पर आने से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। व्हाइट ने कहा कि हम इस घटना से बहुत निराश हैं। हम ऐसी घटनाओं को स्वीकार नहीं करते हैं।
 
बारबडोस में जन्मे ऑर्चर ने बताया था कि उन पर टिप्पणी करने वाला शख्स कोई न्यूजीलैंड का प्रशंसक था और वह ऐसा बोलने वाला अकेला व्यक्ति था। पहले मैच में न्यूजीलैंड ने बे ओवल में पारी और 65 रन से इंग्लैंड को हराया था।
 
न्यूजीलैंड बोर्ड ने कहा है कि वह यह सुनिश्चित करना चाहता है कि इस तरह की घटनाएं दूसरे टेस्ट में घटित न हों। हैमिल्टन के सिडान पार्क में शुक्रवार से इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट शुरू होना है, जिसके लिए बोर्ड ने सुरक्षा के इंतजाम कड़े कर दिए हैं। 
 
न्यूजीलैंड क्रिकेट ने कहा कि हम स्टेडियम के अंदर अपनी सुरक्षा बढ़ा रहे हैं, खासकर उन जगहों पर जहां खिलाड़ी मौजूद रहेंगे और मैदान पर पहुंचेंगे, लेकिन मुश्किल तब होती है जब खिलाड़ी बाउंड्री पर पहुंचते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख